• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

करवा चौथ पर बन रहे हैं कई दुर्लभ संयोग, इन राशि वालों पर बरसेगी धन दौलत

Writer D by Writer D
17/10/2024
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Karwa Chauth

Karwa Chauth

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म में करवा चौथ (Karwa Chauth) का व्रत बहुत खास और महत्वपूर्ण व्रत माना जाता है। यह व्रत विशेष तौर पर विवाहित महिलाओं के लिए होता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने अखंड सौभाग्य और पति की लंबी उम्र व स्वस्थ जीवन की कामना के लिए करवाचौथ का व्रत रखती हैं। करवा चौथ (Karwa Chauth) का व्रत कठिन माना जाता है, क्योंकि इस दिन निर्जला व्रत रखा जाता है। इस व्रत में न तो कुछ खाया जाता है और न ही जल पिया जाता है। इस दिन महिलाएं दिन भर उपवास रखती हैं और देर शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का समापन करती हैं।

इस वर्ष करवा चौथ (Karwa Chauth) का व्रत 20 अक्टूबर 2024 को रखा जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ये करवाचौथ खास माना जा रहा है। क्योंकि इस दिन कई दुर्लभ राजयोग जैसे, गजकेसरी राजयोग, महालक्ष्मी राजयोग, शश राजयोग, समसप्तक योग, बुधादित्य योग आदि का निर्माण होने जा रहा है।

करवा चौथ (Karwa Chauth) के दिन इन सभी योग का एक साथ बनना बेहद शुभ संयोग माना जा रहा है। इन शुभ योग के संयोग का प्रभाव सभी जातकों के जीवन पर पड़ेगा लेकिन 5 राशियों पर इनका खास शुभ प्रभाव पड़ने जा रहा है, आइए जानते हैं ये 5 लकी राशियां कौन सी हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय काफी अच्छा है। इन दिनों मन की एकाग्रता बढ़ेगी और स्वभाव कोमल रहेगा। बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी। इस दौरान आप अपने लिए या परिवार के लिए कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। इस दौरान आपको भाग्य का भी भरपूर साथ मिलेगा। पढ़ाई के लिए भी यह समय बहुत शुभ है, इस दौरान आपको स्कॉलरशिप भी मिल सकती है। वैवाहिक जीवन मधुर और खुशहाल रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए यह करवा चौथ ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। यह समय आपके लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी हो सकता है। इस दौरान आपको किसी से महंगा उपहार भी गिफ्ट में मिल सकता है। अगर आप वहां खरीदने की सोच रहे हैं तो इस दौरान आपका यह सपना भी पूरा हो सकता है। हर क्षेत्र में आपको सफलता की प्राप्ति होगी। जो भी कष्ट या परेशानियां लंबे समय से चली आ रहीं हैं, उनसे छुटकारा मिलेगा। संतान की तरफ से भी कोई खुशखबरी मिल सकती है। शादीशुदा जीवन मधुर और खुशहाल रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए भी यह समय बहुत शानदार साबित होगा। इस दौरान आपको सभी क्षेत्र में सफलता मिलेगी। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। परिवार में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को भी इस दौरान बहुत लाभ मिलेगा। इस दौरान आपको धन लाभ हो सकता है जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के नए स्रोत खुलेंगे। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा। परिवार में सुख-शांति और खुशहाली का माहौल रहेगा। इस दौरान आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए भी यह समय बेहद शुभ साबित होने वाला है। आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे। धन में वृद्धि होगी। निवेश से अच्छा लाभ होगा। पैतृक संपत्ति से भी आपको लाभ मिलने के संयोग हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति और खुशहाली का माहौल रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय और मधुर होगा।

Tags: Karwa ChauthKarwa Chauth 2024karwa chauth dateKarwa Chauth muhuratkarwa Chauth pujakarwa chauth vrat
Previous Post

अहोई अष्टमी कब है, जानें पूजा मुहूर्त एवं महत्व

Next Post

काले लिप्स से हैं परेशान, तो ऐसे बनाएं सॉफ्ट और गुलाबी

Writer D

Writer D

Related Posts

DM Savin Bansal
Main Slider

सब रजिस्टार कार्यालय विकासनगर में डीएम और चक्र निरीक्षण; पुराने विलेख पत्र रजिस्टर जब्त

04/05/2026
Main Slider

ग्लेशियर झीलों की प्रभावी निगरानी जरूरी : मुख्य सचिव

04/05/2026
CM Dhami
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ सनातन संस्कृति का स्वर्णिम काल : मुख्यमंत्री धामी

04/05/2026
Lifestyle

अगर आपको बढ़ाना है स्टैमिना, तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

04/05/2026
bird suicide
Lifestyle

अजब-गजब : इस रहस्यमई जगह पर पक्षी आकर कर लेते हैं आत्महत्या

04/05/2026
Next Post
lips

काले लिप्स से हैं परेशान, तो ऐसे बनाएं सॉफ्ट और गुलाबी

यह भी पढ़ें

पत्रलेखा को पैपराजी ने बुलाया ‘भाभी जी’, राजकुमार राव ने दिया ऐसा रिएक्शन

18/11/2021
Samsung

Samsung स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट, इतनी कम कीमत पर मिल रहा Galaxy S23 Ultra

13/03/2023
विजिलेंस जांच की अनुमति Smajwadi party

सपा सरकार के अब एक और मंत्री पर विजिलेंस जांच की अनुमति मांगी

28/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version