• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

RAS प्रियंका बिशनोई का निधन, अहमदाबाद सिम्स में तोड़ा दम; सीएम ने जताया दुख

Writer D by Writer D
19/09/2024
in राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
Priyanka Bishnoi

Priyanka Bishnoi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जोधपुर। राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) की अधिकारी और जोधपुर एसीएम रह चुकीं प्रियंका बिश्नोई (Priyanka Bishnoi) ने करीब 15 दिन चले इलाज के बाद अहमदाबाद के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। प्रियंका बिश्नोई ने जोधपुर के वसुंधरा हॉस्पिटल में बच्चेदानी का ऑपरेशन करवाया था, लेकिन हालत बिगड़ने के बाद उन्हें अहमदाबाद के सिम्स ले जाया गया था। परिवार ने जोधपुर के डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। कलेक्टर के आदेश पर मामले की जांच की जा रही है।

RAS अधिकारी प्रियंका बिश्नोई (Priyanka Bishnoi) की इलाज में लापरवाही को लेकर जोधपुर जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को प्राइवेट अस्पताल के खिलाफ जांच करने के आदेश दिए थे।

मूलत: बीकानेर की रहने वाली प्रियंका बिश्नोई (Priyanka Bishnoi) जोधपुर में सहायक कलेक्टर के पद पर तैनात थीं। बीते कुछ दिनों से उनके इलाज में जोधपुर के वसुंधरा हॉस्पिटल के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा था। प्रियंका बिश्नोई की मौत की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग हजारों पोस्ट कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

जोधपुर के वसुंधरा हॉस्पिटल में इलाज के बाद तबीयत बिगड़ने पर परिजन अहमदाबाद के सिम्स हॉस्पिटल ले गए जहां बुधवार की रात प्रियंका की मौत हो गई। इस प्रशासनिक अधिकारी प्रियंका बिश्नोई की मौत पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दुख प्रकट किया है।

अग्निवीर को सरकारी नौकरी, महिलाओं को 2100 रु… BJP ने हरियाणा चुनाव के लिए जारी किया संकल्प पत्र

मुख्यमंत्री ने ‘X’ पर लिखा, ”राजस्थान प्रशासनिक सेवा की अधिकारी प्रियंका बिश्नोई जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा परिजनों को यह शोक सहन करने का सामर्थ्य प्रदान करें।”

बिश्नोई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुडिया ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पूरे मामले को लेकर सीबीआई जांच की मांग की है। वहीं, इस पूरे मामले पर डॉ. एस.एन मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ। भारती सारस्वत ने कलेक्टर के आदेश पर पांच डॉक्टरों की टीम गठित की। इस कमेटी में स्त्री एवं प्रसूति विभाग से डॉ. रंजना देसाई, मेडिसिन से डॉ. इंदू थानवी, सर्जरी से डॉ. विजय शर्मा,एनेस्थीसिया से डॉ. नवीन पालीवाल, न्यूरोलॉजी से डॉ. शुभकरण खिचड़ को शामिल किया गया है।

प्रियंका बिश्नोई का अंतिम संस्कार फलोदी के सूरपुरा में किया जाएगा। वसुंधरा हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर संजय मकवाना ने बताया कि 5 सितंबर को सर्जरी के बाद प्रियंका शाम और पूरी रात ठीक थीं। सुबह उन्हें चिड़चिड़ापन महसूस हुआ, जिसके लिए रक्त परीक्षण किए गए, जिसमें कुछ इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन दिखाया गया, जिसके लिए उन्हें आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया और आगे की जांच की गई और तदनुसार प्रबंधन किया गया, लेकिन उनका चिड़चिड़ापन जारी रहा।

इस बीच सोनोलॉजिस्ट ने किसी भी कारण का पता लगाने के लिए पेट का स्कैन किया। हृदय रोग विशेषज्ञ ने किसी भी विकृति को दूर करने के लिए इकोकार्डियोग्राफी भी की। चिड़चिड़ापन और बेचैनी का कारण जानने के लिए न्यूरोलॉजिस्ट को बुलाया गया। इस बीच परिचारकों ने आगे के प्रबंधन के लिए रोगी को अहमदाबाद स्थानांतरित करने का अनुरोध किया। वहां पहुंचने पर सीटी स्कैन ने मस्तिष्क में अलग-अलग रक्तस्राव दिखाया, जो मुख्य रूप से एवी विकृति (जन्मजात विकृति) के कारण है।

प्रियंका बिश्नोई का शव गुरुवार सुबह जोधपुर पहुंचा, जहां एम्स हॉस्पिटल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम जारी है। लेकिन बिश्नोई समाज के लोगों की मांग है कि वसुंधरा हॉस्पिटल के खिलाफ केस दर्ज किया जाए। इसे लेकर सैकड़ों की तादाद में समाज के लोग धरने पर बैठे हैं।

Tags: jaipur newsNational newsPriyanka Bishnoirajasthan news
Previous Post

अग्निवीर को सरकारी नौकरी, महिलाओं को 2100 रु… BJP ने हरियाणा चुनाव के लिए जारी किया संकल्प पत्र

Next Post

आज जारी होगा राजस्थान CET का एडमिट कार्ड, इतने दिन चलेगा एग्जाम

Writer D

Writer D

Related Posts

Savin Bansal
राजनीति

नशामुक्त दून की दिशा में जिला प्रशासन ने बढाया कदम, ‘‘राजकीय नशामुक्ति केंद्र’’ 1 नवम्बर से संचालित

29/10/2025
AK Sharma held a high-level review meeting.
उत्तर प्रदेश

प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य हेतु ऊर्जा एवं नगर विकास विभाग सक्रिय

29/10/2025
CM Dhami
राजनीति

उत्तराखंड के खाते में जुड़ी एक और उपलब्धि, वित्तीय प्रबंधन में धामी सरकार का शानदार प्रदर्शन

29/10/2025
Intensive Care Center
राष्ट्रीय

जिला प्रशासन का विजन: ‘‘शिक्षा से जीवन उत्थान‘‘ से संवर रहा घुमतु बच्चों का जीवन

29/10/2025
Sugarcane
उत्तर प्रदेश

गन्ना किसानों को योगी सरकार का बड़ा उपहार, गन्ना मूल्य ₹30 प्रति कुन्तल बढ़ा

29/10/2025
Next Post
BPSC 71st Pre Exam Admit Card Released

आज जारी होगा राजस्थान CET का एडमिट कार्ड, इतने दिन चलेगा एग्जाम

यह भी पढ़ें

मानसून डाइट

मानसून में रहना है फिट तो डाइट में जरूर कर लें ये बदलाव

15/06/2021
Johnson & Johnson

भारत को वैक्सीन मामले में लगा झटका, जॉनसन एंड जॉनसन ने वापस लिया प्रपोजल

02/08/2021
महिला वनडे वर्ल्ड कप 2021

महिला क्रिकेट 2021 में होने वाला वनडे विश्व कप हुआ स्थगित

08/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version