Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

एक दूजे के हुए रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, कोडवा परंपरा से फिर होगा विवाह

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda got married in Udaipur

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda got married in Udaipur

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा (Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda) दोनों सात जन्मों के लिए एक दूसरे के हो गए हैं। हिंदू रीति-रिवाजों से उदयपुर में सुबह ठीक 10 बजकर 10 मिनट पर दोनों ने एक दूसरे का हाथ थामा। विजय और रश्मिका के इस खास मौके पर कुछ करीबी दोस्त, रिश्तेदार ही मौजूद रहे। दोनों इस दौरान काफी खूबसूरत लग रहे थे। जहां विजय ने रश्मिका को अंगूठी भी पहनाई। हालांकि, शाम साढ़े 4 बजे कोडवा परंपरा के अनुसार फिर से दोनों शादी करेंगे, जिसकी तैयारियां भी साथ-साथ की जा रही है।

दरअसल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda) ने दो फिल्मों में साथ काम किया है। पहली बार दोनों फिल्म ‘गीता गोविंदम’ में एक साथ नजर आए थे, जो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही थी। साथ ही ऐसा कहा जाता है कि इसी फिल्म के दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ था। हालांकि, बाद में दोनों साथ में ‘डियर कॉमरेड’ फिल्म में भी दिखे। वैसे दोनों अपने रिश्ते को छिपाकर ही रखते थे। लेकिन शादी से पहले जब जानकारी सामने आई, तो खुद ही सबकुछ कंफर्म कर दिया।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा (Rashmika Mandanna) फाइनली शादी के बंधन में बंध गए हैं। लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। जिसकी अफवाहें उड़ती भी रही, पर कपल ने कभी कुछ ऑफिशियल नहीं किया। हालांकि, शादी से पहले उन्होंने खुद अपने फैन्स को यह खुशखबरी दी।

फैन्स विजय और रश्मिका (Rashmika Mandanna) की शादी की पहली तस्वीर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि शाम साढ़े 4 बजे कोडवा परंपरा से शादी करने के बाद वो फैन्स के लिए तस्वीर पोस्ट करेंगे। हालांकि, उसमें अभी काफी वक्त है, यही वजह है कि कपल की फिल्म की तस्वीरें वायरल हो रही है। जिसमें वो शादी के जोड़े में दिखाई दे रहे थे।

Exit mobile version