• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भावी पीढ़ियों में राष्ट्र व राष्ट्र नायकों के प्रति कृतज्ञता के भाव का संचार करेगी योगी सरकार

Writer D by Writer D
15/04/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Rashtra Prerna Sthal

Rashtra Prerna Sthal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की उन्नति का मार्ग प्रशस्त कर रही योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेश की भावी पीढ़ियों में राष्ट्र व राष्ट्र नायकों के प्रति कृतज्ञता के भाव का संचार करने के लिए एक सार्थक प्रयास करने जा रही है। सीएम योगी के विजन में विकास के साथ ही विरासत का सम्मान भी है। इसी मिशन पर आगे बढ़ते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने बसंत कुंज योजना सेक्टर-जे में निर्माणाधीन राष्ट्र प्रेरणा स्थल (Rashtra Prerna Sthal) पर भव्य म्यूजियम के निर्माण का खाका तैयार कर लिया है। योजना के अनुसार, म्यूजियम में श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर प्रेरणा गैलरी होंगी जो इनके जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को जानने का माध्यम बनेंगी।

इसके अतिरिक्त, म्यूजियम में होलोग्राफिक थिएटर व ऑडियो वीजुअल हॉल का भी निर्माण होगा। वहीं, 3डी प्रोजेक्ट मैपिंग व लाइट एंड साउंड शो का होगा संचालन। म्यूजियम में विभिन्न थीम युक्त कलाकृतियों की स्थापना भी होगी जो इसे आकर्षक रूप प्रदान करेगी।

विभिन्न प्रकार के आयोजनों का केन्द्र बनेगा राष्ट्र प्रेरणा स्थल (Rashtra Prerna Sthal) 

लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की गई रूपरेखा के अनुसार, राष्ट्र प्रेरणा स्थल (Rashtra Prerna Sthal) पर बनने वाले म्यूजियम को आधुनिक तकनीक के साथ ही पुरातन विरासतों से समृद्ध किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल को भारतीय राजनीति के तीन महान नेताओं अटल बिहारी वाजपेयी, दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति में स्मारक के तौर पर थीम पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य तीनों नेताओं की जीवनी पर प्रकाश डालने के साथ ही यह बड़ी सभाएं (जैसे सार्वजनिक रैली, लखनऊ महोत्सव) तथा योग, ध्यान सत्र जैसी सामूहिक गतिविधियां व अन्य सांस्कृतिक तथा आध्यात्मिक समारोह का आयोजन हो सकेगा।

पार्क का एक प्रमुख आकर्षण तीनों नेताओं को समर्पित संग्रहालय होगा। यह तीनों नेताओं के जीवन और उपलब्धियों के बारे में जनता को आकर्षक प्रदर्शनियों, संवादात्मक प्रदर्शनों और शैक्षिक कार्यक्रमों के माध्यम से अवगत कराएगा। संग्रहालय प्रेरणा के एक प्रकाश स्तंभ के रूप में कार्य करेगा जो आगंतुकों को सार्वजनिक सेवा, नेतृत्व और नागरिक जिम्मेदारी के स्थायी मूल्यों के प्रति प्रेरित करेगा।

इतिहासकारों की ली जाएगी राय, एक्सपर्ट्स की देखरेख में होगा इंस्टॉलेशन कार्य

परियोजना के अंतर्गत एलडीए द्वारा म्यूजियम को 5 जोन के अंतर्गत विकसित किया जाएगा। इसमें जोन-1 आगमन गैलरी, जोन-2 कॉरीडोर डिस्प्ले एरिया, जोन-3 डिजिटल डिस्प्ले गैलरी, जोन-4 आउटडोर डिस्प्ले गैलरी, तथा जोन-5 में तीन गैलरी का निर्माण होगा जो कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित होंगी। यहां विभिन्न प्रकार के आर्ट इंस्टॉलेशन के लिए इतिहासकारों तथा एक्सपर्ट्स की राय ली जाएगी। इसके अतिरिक्त, म्यूजियम में अत्याधुनिक होलोग्राफिक थिएटर व ऑडियो वीजुअल हॉल का निर्माण होगा जहां 3डी प्रोजेक्ट मैपिंग व लाइट एंड साउंड शो का संचालन होगा। इसके जरिए भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के विभिन्न पहलुओं को जीवंत तरीके से दर्शाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल (Rashtra Prerna Sthal) पर म्यूजियम के निर्माण व विकास के लिए 65 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई थी। इसमें से 35.30 करोड़ की लागत से म्यूजियम के निर्माण व विकास का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस मद में योगी सरकार द्वारा पहली किस्त के तौर पर 22.55 करोड़ रुपए की पहली किस्त भी कुछ दिनों पहले जारी की जा चुकी है।

Tags: Rashtra Prerna Sthal
Previous Post

समग्र शिक्षा सोशल ऑडिट: प्रदेश के सभी जिलों में सीएसए को प्रशिक्षित करा रही योगी सरकार

Next Post

परिवहन की संभावनाओं को विस्तार देंगे जलमार्ग

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post
Water Transport

परिवहन की संभावनाओं को विस्तार देंगे जलमार्ग

यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री धामी ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

06/04/2022
amit shah

अमित शाह आज आजमगढ़ में रखेंगे विश्वविद्यालय की आधारशिला

13/11/2021
CM Trivendra lays foundation stone

‘घर की पहचान बेटी के नाम’ योजना का सीएम त्रिवेन्द्र ने किया शिलान्यास

27/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version