नई दिल्ली. देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 2,977 बढ़े हैं जिसके बाद सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 1.31 फीसदी हो गई है।
देश में इस दौरान कोरोना वायरस के 39,361 नये मामले सामने आये हैं और 416 लोगों की इस महमारी से मौत हुई है। इस बीच रविवार को 18 लाख 99 हजार 874 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये। देश में अब तक 43 करोड़ 51 लाख 96 हजार 001 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
अब जाम में नहीं फसेंगे नोएडावासी, इस दिन से खुल जाएगा सेक्टर-71 का अंडरपास
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 39,361 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 14 लाख 11 हजार 262 हो गया है। इस दौरान 35,968 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ पांच लाख 79 हजार 106 हो गयी है। सक्रिय मामले 2,977 बढ़कर चार लाख 11 हजार 189 रह गये हैं। इसी अवधि में 416 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 20 हजार 967 हो गया है।
कर्नाटक CM येदियुरप्पा ने पद से दिया इस्तीफा, बोले- मैं हमेशा अग्नि परीक्षा से गुजरा हूँ….
देश में सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 1.31 फीसदी, रिकवरी दर घटकर 97.35 फीसदी और मृत्यु दर 1.34 फीसदी है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 1508 बढ़कर 98341 रह गये हैं। इसी दौरान राज्य में 5212 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 6035029 हो गयी है जबकि 123 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 131552 हो गया है।
सदन में फिर विपक्ष का हंगामा, लोकसभा और राज्यसभा दोपहर तक के लिए स्थगित
प्रमुख राज्यों के कोरोना अपडेट…
केरल– यहां रविवार को 17,466 लोग संक्रमित पाए गए। 15,247 लोग ठीक हुए और 66 लोगों की मौत हो गई।
महाराष्ट्र– यहां रविवार को 6,843 लोग संक्रमित पाए गए। 5,212 लोग ठीक हुए और 123 लोगों की मौत हो गई।
दिल्ली– दिल्ली में रविवार को 66 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए और 72 लोग ठीक भी हुए। 2 लोगों की मौत भी हुई।
उत्तर प्रदेश- यहां रविवार को 43 लोग संक्रमित पाए गए। 66 लोग ठीक हुए और एक की मौत हुई।
गुजरात– राज्य में रविवार को 30 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 42 लोग ठीक भी हुए।
राजस्थान– यहां रविवार को 20 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 35 लोग ठीक भी हुए।
मध्यप्रदेश– यहां रविवार को 12 नए मामले सामने आए और 13 लोग ठीक भी हुए।