• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रवि किशन को बुलाया गया दिल्ली, हो सकते है मोदी मंत्रिमंडल में शामिल

Writer D by Writer D
07/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, गोरखपुर, राजनीति
0
Ravi kishan

Ravi kishan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बुधवार शाम को होने वाले मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले कैबिनेट विस्तार में जिन संभावित चेहरों को जगह मिल सकती है, उनमें एक और नाम गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला का भी जुड़ गया है।

अभिनेता से नेता बने रवि किशन को दिल्ली बुलाया गया है। सूत्रों से मिल रही खबर के मुताबिक, रवि किशन को मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। बता दें बुधवार शाम 6 बजे राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में कोरोना प्रोटोकॉल के तहत मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में मंत्रिमंडल विस्तार में प्रदेश को तवज्जो मिलने की बात कही जा रही है। चर्चा है कि उत्तर प्रदेश से रीता बहुगुणा जोशी, अनुप्रिया पटेल, वरुण गांधी, रामशंकर कठेरिया और सत्यपाल सिंह केंद्र में मंत्री बनाए जा सकते हैं। बीजेपी इस विस्तार में भी जातीय और क्षेत्रीय समीकरण का ध्यान रखेगी। पहले भी इसी समीकरण के आधार पर मंत्री बनाए गए हैं। पहले से ही प्रधानमंत्री को छोड़कर कैबिनेट और राज्य मंत्री के तौर पर 9 मंत्री मौजूद हैं।

महबूबा मुफ्ती की मां को ED ने भेजा समन, जानें पूरा मामला

दरअसल, कई प्रदेशों के राज्यपाल बदलने के बाद जिन चेहरों को मंत्री बनाया जा सकता है उन्हें फोन कर दिल्ली बुलाया गया है। इनमें रवि किशन, ज्योतिरादित्य सिंधिया, नारायण राणे, सर्वानंद सोनोवाल और पशुपति पारस समेत कई नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं। जनता दल युनाइटेड के अध्यक्ष आरसीपी सिंह भी दिल्ली में हैं।

जिन नेताओं को मंत्री बनाया जा सकता हैं, उनमें सिंधिया, सोनोवाल और राणे के अलावा बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, महाराष्ट्र के नन्दुरबार से सांसद हिना गावित, बीजेपी महासचिव व राज्यसभा सदस्य भूपेंद्र यादव, ओडिशा से राज्यसभा के सदस्य अश्विनी वैष्णव के नाम शामिल हैं।

Tags: "Modi cabinet expansionBjp mp ravi kishangorakhpur newsup news
Previous Post

महबूबा मुफ्ती की मां को ED ने भेजा समन, जानें पूरा मामला

Next Post

69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षण के लिए CM आवास पर प्रदर्शन करने पहुंचे अभ्यर्थी

Writer D

Writer D

Related Posts

Diabetes
Main Slider

डायबिटीज में खतरनाक होती है ये आदत, ऐसे पहुँचता है नुकसान

26/05/2026
Guava Chutney
Main Slider

ये बढ़ाएगी खाने का स्वाद, जानें बनाने का तरीका

26/05/2026
Amritsari Tadka Tea
Main Slider

घर पर ही बनाएं कुल्हड़ फ्लेवर वाली चाय, अपनाएं ये आसान ट्रिक

26/05/2026
cotton clothes
फैशन/शैली

कॉटन के कपड़ों की इस तरह करें देखभाल, लंबे समय तक बनी रहेगी इनकी चमक

26/05/2026
Anand Bardhan
राजनीति

प्रदेश में उन्नत बागवानी की अपार संभावनाएं: मुख्य सचिव

25/05/2026
Next Post
69000 Teacher Recruitment

69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षण के लिए CM आवास पर प्रदर्शन करने पहुंचे अभ्यर्थी

यह भी पढ़ें

आंध्र में कोरोना

कोविड की उत्पत्ति पर शोध करने वाली विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम जाएगी चीन

09/01/2021
Actress Kangana Ranaut comes in support of actor Karthik Aryan

अभिनेता कार्तिक आर्यन के सपोर्ट में उतरी अभिनेत्री कंगना रनौत

17/04/2021
Karwa Chauth 2020

Karwa Chauth 2020 पर बनारसी साड़ी को स्टाइलिश अंदाज में पहनें, जानिए कैसे?

03/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version