Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इस बीमारी में बेहद फायदेमंद होता है कच्चा केला, जानें जरूर

केले के फायदो के बारे मे सभी जानते पर पर कच्चे केला (Raw Banana) भी कम फायदेमंद नहीं होता है। कच्चे केले मे पोटेशियम होता है जो शरीर के इम्यून सिस्टम को तो मज़बूत बनाता तो है ही और इसके साथ यह दिनभर के लिए हमे सक्रिय बनाये रखता है। बच्चो में केले को लेकर न नुकर सी रहती है लेकिन उनके लिए बहुत ही फायदेमंद होता हैं क्यों की उनके दिमाग को तेज गति प्रदान करती है।

इसके साथ इसमें विटामिन बी6, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कोशिकाओं को पोषण देता है। तो आइये जानते है इसके और फायदे के बारे में….

  1. केले मे पोटेशियम होता है जो रक्त संचार को ठीक रखता है और ब्लड प्रेशर को बढ़ने नहीं देता है।
  2. कच्चे केले (Raw Banana) को रोज़ाना खाने से हड्डिया मज़बूत बनाया जा सकता है। केले मे खास प्रोबायोटिक होता है जो हड्डियों में कैल्शियम की कमी को पूरा करता है।
  3. मैग्नीशियम होने की वजह से केले को पचाना आसान होता है और यह मेटाबॉलिज़्म को दुरुस्त रखा जा सकता है।
  4. कच्चे केला (Raw Banana) जठाग्नि को बढ़ाता है और साथ ही आमाशय और आंतो की सूजन को कम करता है।
  5. बच्चो को रोज़ाना कच्चे केले का सेवन कराना चाहिए क्योकि यह विटामिन और प्रोटीन का खज़ाना है जो उनके लिए इस बढ़ती उम्र में फायदेमंद होता है।
Exit mobile version