• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास अपोलो अस्पताल में भर्ती, सामने आई ये रिपोर्ट

Writer D by Writer D
26/11/2024
in Main Slider, Business
0
Shaktikanta Das

Governor Shaktikanta Das

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) को चेन्नई के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य समस्या के चलते RBI Governor को सोमवार की रात अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। हालांकि, अस्पताल की ओर से स्टेटमेंट जारी कर ये कहा गया है कि कोई इमरजेंसी जैसे हालात नहीं है और न ही कोई चिंता की बात है।

आरबीआई ऑफिशियल की ओर से भी गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) के अस्पताल में भर्ती होने के संबंध में जानकारी शेयर की गई है और कहा गया है कि सब ठीक है और चिंता की कोई बात नहीं है। इस संबंध में ज्यादा जानकारी बाद में शेयर की जाएगी। अपोलो अस्पताल की ओर से जो मेडिकल बुलेटिन (Mediacl Bulletin) जारी किया गया, उसमें बताया गया है कि कि शक्तिकांत दास को एसिडिटी की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया था। इसके साथ ही कहा गया है कि उन्हें जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी।

10 दिसंबर को समाप्त हो रहा कार्यकाल

67 वर्षीय शक्तिकांत दास ने 6 साल पहले आरबीआई गवर्नर की जिम्मेदारी संभाली थी, उर्जित पटेल के अचानक से इस्तीफा देने के बाद उन्हें ये पद सौंपा गया था। इनके कार्यकाल में कई बड़ी विपत्तियां आईं, जिनमें कोरोना महामारी से लेकर चरम पर पहुंची महंगाई तक शामिल है। लेकिन, शक्तिकांत दास के नेतृत्व में इन्हें बेहद सूझबूझ के साथ नियंत्रित किया गया। बता दें कि शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) का कार्यकाल अगले महीने की 10 दिसंबर को समाप्त हो रहा है।

शक्तिकांत दास दिसंबर 2018 से भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के पद को संभाल रहे हैं। खास बात ये है कि अगर उनके कार्यकाल को 10 दिसंबर से आगे बढ़ाया जाता है, तो फिर ये विस्तार उन्हें बेनेगल राम राव (Benegal Rama Rau) के बाद देश में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाला गवर्नर बना देगा, जिन्होंने 1949 से 1957 तक 7।5 साल तक इस पद पर काम किया था।

Tags: rbi governor shaktidasshaktikanta das
Previous Post

उत्पन्ना एकादशी के दिन इस शुभ संयोगों में करें पूजा, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

Next Post

150 साल पुराना कानपुर का गंगा पुल नदी में गिरा, आजादी की लड़ाई का गवाह रहा ब्रिज

Writer D

Writer D

Related Posts

Chandra Grahan
Main Slider

क्या होता है सूतक काल? जानें चंद्र ग्रहण से कितनी देर पहले होता है शुरू

01/03/2026
Holika Dahan
Main Slider

होलिका दहन पर लगा ग्रहण, जानें शुभ मुहूर्त

01/03/2026
air india
Main Slider

इज़राइल में एयरस्पेस बंद, तेल अविव जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली लौटी

28/02/2026
School Holidays
Main Slider

मार्च में स्कूल कॉलेज इतने दिन रहेंगे बंद, देखें छुट्टियों की लिस्ट

28/02/2026
Iran shaken by Israeli attacks
Main Slider

रमज़ान में इजराइल के हमलों से दहला ईरान, तेहरान के कई जगहों बमबारी

28/02/2026
Next Post
Ganga bridge

150 साल पुराना कानपुर का गंगा पुल नदी में गिरा, आजादी की लड़ाई का गवाह रहा ब्रिज

यह भी पढ़ें

Environmental scientists said the water of Sangam is suitable for bathing

पर्यावरण वैज्ञानिकों ने कहा संगम का जल स्नान योग्य

21/02/2025
रिया चक्रवर्ती

रिया और शौविक चक्रवर्ती से होगी दोबारा पूछताछ, ED दफ्तर के लिए निकले

10/08/2020
knee pain

घुटनों के दर्द से है परेशान, ट्राई करें ये उपाय

12/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version