Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

RBI Grade B Phase-1 एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

भारतीय रिजर्व बैंक की आरबीआई ग्रेड बी फेड-1 की लिखिति परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एडमिट कार्ड आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जारी किए गए हैं।

आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए फेज-1 की परीक्षा  6 मार्च, 2021 को आयोजित की जाएगी। इससे पहले इस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 15 फरवरी, 2021 तक लिए गए थे। इसके बाद फेड-1 की पेपर 2 व पेपर 3 परीक्षा 31 मार्च, 2021 को आयोजित की जाएगी।  वहीं फेज 2 परीक्षा  1 अप्रैल, 2021 से होगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने ग्रेड-बी ऑफिसर के पदों पर 322 वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जनवरी में निकाला था।

IIT JAM एग्जाम की आंसर की जारी, इस Direct Link से करें चेक

आपको बता दें कि आरबीआई ग्रेड बी भर्ती 2021 के जरिए ग्रेड-बी के ऑफिसर्स के पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। जिसके बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू पास करना भी अनिवार्य होगा। फेज-1 में पास होने वाले उम्मीदवारों को फेज-2 के लिए आमंत्रित किया जाएगा। फेज-2 में शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

UPSC Civil Services 2021 एग्जाम का जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

भर्ती आरबीआई ग्रेड बी ऑफिसर के पदों पर होगी:

ऑफिसर ग्रेड बी (डीआर) जनरल – 270

ऑफिसर इन ग्रेड बी (डीआर) डीईपीआर- 29

ऑफिसर इन ग्रेड बी (डीआर) डीएसआईएम- 23

ऑफिसर ग्रेड बी (डीआर) जनरल पदों के लिए ग्रेजुएट युवा आवेदन कर सकेंगे।

Exit mobile version