• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

RBI ने जारी किया सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड, सोना खरीदने का सुनहेरा मौका

Jai Prakash by Jai Prakash
28/02/2022
in Business
0
Sovereign Gold Bond

Sovereign Gold Bond

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण सोने (GOLD) की कीमत में तेजी देखी जा रही है। एक्सपर्ट्स का मानना कि आगे भी ये तेजी जारी रह सकती है। ऐसे में अगर आप इन दिनों सोने में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) में पैसा लगा सकते हैं। सरकार आपको एक बार फिर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) में निवेश करने का मौका दे रही है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम ( Sovereign Gold Bond Scheme ) 2021-22 के तहत 28 फरवरी से 4 मार्च तक सोने में निवेश का मौका मिलेगा।

Sovereign Gold Bond Scheme, सस्ता सोना खरीदने का शानदार मौका

इस बार सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond)  के लिए 5,109 रुपए प्रति ग्राम या प्रति बॉन्ड का भाव तय किया है। ऑनलाइन अप्लाई करने और डिजिटल पेमेंट करने पर प्रति ग्राम 50 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। यानी, आपको 1 ग्राम सोने के लिए 5,059 रुपए देने होंगे।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond)  एक सरकारी बॉन्ड (Government bond) होता है, जिसे RBI की तरफ से जारी किया जाता है। इसे डीमैट के रूप में परिवर्तित कराया जा सकता है। इसका मूल्य सोने के वजन में होता है। यदि बॉन्ड पांच ग्राम सोने का है, तो पांच ग्राम सोने की जितनी कीमत होगी, उतनी ही बॉन्ड की कीमत होगी। इसे खरीदने के लिए सेबी के अधिकृत ब्रोकर को इश्यू प्राइस का भुगतान करना होता है। बॉन्ड को बेचने के बाद पैसा निवेशक के खाते में जमा हो जाता है।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond)  में इश्यू प्राइस पर हर साल 2.50% का निश्चित ब्याज मिलता है। यह पैसा हर 6 महीने में आपके खाते में पहुंच जाता है। हालांकि, इस पर स्लैब के हिसाब से टैक्स चुकाना होगा।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond)  में शुद्धता की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं होती है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के मुताबिक गोल्ड बॉन्ड की कीमत इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा प्रकाशित 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत से लिंक होती है। इसके साथ ही इसे डीमैट के रूप में रखा जा सकता है, जो काफी सुरक्षित है और उस पर कोई खर्च भी नहीं होता है।

सोने की खरीदारी पर दोहरा लाभ, कम कीमत के साथ टैक्स बेनिफिट भी

सॉवरेन 8 साल के मैच्योरिटी पीरियड के बाद इससे होने वाले लाभ पर कोई टैक्स नहीं लगता। वहीं अगर आप 5 साल बाद अपना पैसा निकालते हैं, तो इससे होने वाले लाभ पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (LTCG) के रूप में 20.80% टैक्स लगता है।

RBI ने इसमें निवेश के लिए कई तरह के विकल्प दिए हैं। बैंक की शाखाओं, पोस्ट ऑफिस, स्टॉक एक्सचेंज और स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (SHCIL) के जरिए इसमें निवेश किया जा सकता है। निवेशक को एक आवेदन फॉर्म भरना होगा। इसके बाद आपके अकाउंट से पैसे कट जाएंगे और आपके डीमैट खाते में ये बॉन्ड ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।

निवेश करने के लिए पैन होना अनिवार्य है। यह बॉन्ड सभी बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SHCIL), मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड (BSE) के माध्यम से बेचे जाएंगे।

सरकारी योजना सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के पांचवें चरण में निवेश की प्रक्रिया शुरू

2015-16 में जब सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम को लॉन्च किया गया था, तब इसका प्रति ग्राम भाव 2,684 रुपए था। इस पर 50 रुपए का डिस्काउंट था। यानी, भाव 2,634 रुपए हो गया था। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की अभी जो सीरीज लॉन्च हुई है, उसका भाव 5,109 रुपए है। 50 रुपए डिस्काउंट के साथ यह भाव अब 5,059 रुपए पर पहुंच गया है। इस तरह से पिछले 6 सालों में इस स्कीम से 92% का रिटर्न मिला है।

IIFL सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट (Commodity and currency) अनुज गुप्ता ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध से सोने में अभी तेजी आई है। दसके अलावा महंगाई पर कंट्रोल नहीं हो पा रही है। इसके चलते इंटरनेशनल मार्केट में सोना अगले 2-3 महीने में 2100 डॉलर के स्तर तक पहुंच सकता है। इससे हमारे यहां सोना 56 हजार तक जा सकता है।

Tags: benefits of sovereign gold bondrbi on sovereign gold bondSovereign Gold Bondsovereign gold bond 2021sovereign gold bond benefitssovereign gold bond eligibilitysovereign gold bond issue pricesovereign gold bond pricesovereign gold bond rbiSovereign Gold Bond Schemesovereign gold bond scheme 2021-22sovereign gold bond scheme 2021-22 datessovereign gold bond scheme 2021-22 series 4sovereign gold bond subscriptionsovereign gold bondssovereign gold bonds issue pricewhat is sovereign gold bond
Previous Post

Ukraine-Russia War: यूक्रेन में फंसे है लखनऊ के 60 लोग

Next Post

हार्ट अटैक के बाद कोमा में गए ये दिग्गज क्रिकेटर

Jai Prakash

Jai Prakash

District Correspondant Siddharthnagar www.24GhanteOnline.com

Related Posts

Wholesale Inflation
Business

लगातार तीसरे महीने चढ़ी थोक महंगाई, जनवरी में 1.81% पर पहुंची दर

16/02/2026
Gold
Business

सोने के दाम में बड़ी गिरावट, चांदी की चमक भी हुई फीकी

16/02/2026
PM Kisan Yojana
Business

किसानों के लिए खुशखबरी! इस दिन मिलेगी सम्मान निधि की 22वीं किस्त

16/02/2026
Gold
Business

फिर बढ़ गए चांदी के भाव, सोने में भी आई तेजी

11/02/2026
Bank Holidays
Business

फरवरी में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, ये रही RBI की लिस्ट

31/01/2026
Next Post
Rod Marsh

हार्ट अटैक के बाद कोमा में गए ये दिग्गज क्रिकेटर

यह भी पढ़ें

नवनीत सहगल

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में दर्ज की जा रही है गिरावट : सहगल

07/10/2020
लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी गिरफ्तार

J-K :  पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी गिरफ्तार

08/09/2020
Mahendra Bhatt

पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को मिली उत्तराखंड भाजपा की कमान

30/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version