• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आम आदमी को बड़ी राहत, लगातार 6 झटकों के बाद थमी ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की रफ्तार

Writer D by Writer D
06/04/2023
in Business, Main Slider
0
RBI

RBI

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली/मुंबई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया है। RBI ने लगातार छह बार रेपो रेट (Repo Rate) बढ़ाने के बाद सातवीं बार लोगों को बड़ी राहत दी है। आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने समीक्षा बैठक में रेपो रेट को 6.50 फीसदी पर बरकरार रखा है।

रिजर्व बैंक गर्वनर शक्तिकांत दास ने बैठक के बाद गुरुवार को एक प्रेस कांफेंस में कहा कि RBI ने अर्थव्यवस्था में जारी पुनरुद्धार को और गति देने के लिए नीतिगत दर में और बढ़ोतरी नही की गई है। उन्होंने बताया कि रेपो रेट को 6.5 फीसदी पर बरकरार रखा है। आरबीआई गर्वनर ने कहा कि चालू वित्त वर्ष 2023-24 के लिए आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को 6.4 फीसदी से बढ़ाकर 6.5 फीसदी कर दिया गया है। वहीं, महंगाई दर 5.2 फीसदी अनुमानित है।

मौद्रिक नीति समिति की सोमवार को शुरू हुई तीन दिवसीय बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए शक्तिकांत दास ने कहा कि एमपीसी ने अर्थव्यवस्था में जारी पुनरुद्धार को बरकरार रखने तथा उसे और गति देने के लिए आम सहमति से नीतिगत दर को यथावत रखने रखने का निर्णय किया है। उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष में मुद्रास्फीति 5.2 फीसदी रहने का अनुमान है। आरबीआई गर्वनर ने बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में मुद्रास्फीति 5.1 फीसदी रहने का अनुमान है।

क्या होता है रेपो रेट (Repo Rate) 

रेपो रेट वह दर होती है, जिस पर बैंक RBI से पैसे उधार लेते हैं। होम-ऑटो सहित ज्यादातर खुदरा कर्ज इसी रेपो रेट पर आधारित होते हैं। इस बार रेपो रेट में बढ़ोतरी नहीं होने से बैंक भी खुदरा लोन की ब्याज दरें नहीं बढ़ाएंगे, जिसका फायदा घर खरीदारों को सीधा मिलेगा।

सीएम धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी स्थापना दिवस पर किया ध्वजारोहण

इससे पहले RBI ने मई, 2022 से फरवरी, 2023 तक रेपो रेट में 2.50 फीसदी तक की बढ़ोतरी की थी, जो चार फीसदी से बढ़कर 6.50 फीसदी पर पहुंच चुका है। वॉयस ऑफ बैंकिंग के फाउंडर अशवनी राणा ने बताया कि आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 की पहली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं कर लोगों को बड़ी राहत दी है। राणा ने कहा कि रेपो रेट में बढ़ोतरी से बैंकों से कर्ज लेने वाले ग्राहकों के लिए मुश्किल बढ़ सकती थी, क्योंकि कर्ज महंगा होने से बैंकों सहित कई सेक्टर पर नेगेटिव असर होता है।

Tags: Business NewsBusiness news in hindiRBIrepo rateReserve Bank of IndiaShaktikant Das
Previous Post

सीएम धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी स्थापना दिवस पर किया ध्वजारोहण

Next Post

कनाडा में हिंदू मंदिर पर हमला, तोड़फोड़ कर लिखे भारत विरोधी नारे

Writer D

Writer D

Related Posts

Kapal Kriya
Main Slider

अंतिम संस्कार के दौरान न करें ये काम, वरना हो जाएगा अनर्थ

03/02/2026
Tomato Garlic Chutney
Main Slider

किसी भी खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए परफेक्ट ये चटनी

03/02/2026
face cleanser
फैशन/शैली

इस चीज के इस्तेमाल से बनी रहेंगी फेस की चमक

03/02/2026
salt
Main Slider

ज्यादा नमक ने बिगाड़ दिया है सब्जी का स्वाद, तो ऐसे करें ठीक

03/02/2026
Neem
धर्म

इन पत्तियों से दूर होगी जीवन से कंगाली, खुशियों का होगा आगमन

03/02/2026
Next Post
Hindu Temple

कनाडा में हिंदू मंदिर पर हमला, तोड़फोड़ कर लिखे भारत विरोधी नारे

यह भी पढ़ें

cm dhami

प्रकृति से जुड़ने का संदेश देती है छठ पूजा: सीएम धामी

29/10/2022
Bowler beats umpire for giving wide ball

अंपायर पर बॉलर का हमला, वाइड बॉल विवाद ने मैच को जंग का मैदान बनाया

26/09/2025

गजेंद्र वर्मा और जोनिता गांधी के सॉन्ग “अब आजा” को मिल रहा दर्शकों का भरपूर प्यार

23/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version