• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शनि मृत्युंजय स्तोत्र से साढ़ेसाती, ढैय्या से मिलेगी राहत

Writer D by Writer D
14/12/2024
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Shani Trayodashi

Shani Dev

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आज शनिवार को कर्मफलदाता शनि देव (Shani Dev) की आराधना की जाती है. आज का दिन उनकी पूजा अर्चना के लिए है. जिन लोगों की कुंडली में साढ़ेसाती, ढैय्या, शनि दोष आदि होता है या फिर शनि (Shani Dev) के दुष्प्रभाव के कारण कोई रोग या दोष उत्पन्न होता है, उनको महाकाल शनि मृत्युंजय स्तोत्र का पाठ करना चाहिए. इस पाठ को आप शनिवार या​ फिर प्रतिदिन भी कर सकते हैं. इसके माध्यम से शनि देव (Shani Dev) प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाओं की पूर्ति करते हैं. महाकाल शनि मृत्युंजय स्तोत्र काफी बड़ा है. यहां पर आपको इसका मूल पाठ ही दिया जा रहा है.

पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, शनि मृत्युंजय स्तोत्र का पाठ करने से अकाल मृत्यु का योग भी कट सकता है. शनि मृत्युंजय स्तोत्र में 100 श्लोक हैं. इनको आप पढ़ने बैठेंगे, तो काफी समय लगेगा. इसके लिए आपको पहले से समय निर्धारित करना होगा. पूरा स्तोत्र संस्कृत में है, कुछ लोगों के लिए पढ़ना कठिन भी हो सकता है. इसका पाठ करते समय शुद्ध उच्चारण करना चाहिए. तभी इसका फल प्राप्त होगा.

शनि मृत्युंजय स्तोत्र का पाठ करने से पूर्व शनि देव की आराधना करनी चाहिए. विधिपूर्वक शनि देव की पूजा अर्चना करें. उसके पश्चात एकांत या शांतिपूर्ण स्थान पर शनि देव का ध्यान करके इसका पाठ करें. यदि आप मंत्रों का उच्चारण करने में असमर्थ हैं, तो किसी योग्य पंडित या ज्योतिषाचार्य की मदद ले सकते हैं.

महाकाल शनि (Shani Dev) मृत्युंजय स्तोत्र

ॐ ह्रीं श्रीकालरुपिं नमस्तेस्तु सर्वपापप्रणाशक:।

त्रिपुरस्य वधार्थाय शंभुजाताय ते नम:।।

ॐ नम: कालशरीराय कालन्नुनाय ते नम:।

कालहेतो नमस्तुभ्यं कालनंदाय वै नम:।।

ॐ अखंडदंडमानाय त्वनाद्यन्ताय वै नम:।

कालदेवाय कालाय कालकालाय ते नम:।।

ॐ निमेषादि महाकल्प कालरुपं च भैरवं।

मृत्युंजयं महाकालं नमस्यामि शनैश्चरम्।।

ॐ दातारं सर्वभव्यानां भक्तानां अभयंकरं।

मृत्युंजयं महाकालं नमस्यामि शनैश्चरम्।।

ॐ कर्तारं सर्वदु:खानां दुष्टानां भयवर्धनं।

मृत्युंजयं महाकालं नमस्यामि शनैश्चरम्।।

ॐ हर्तारं ग्रहजातानां फलानां अघकारिणांं।

मृत्युंजयं महाकालं नमस्यामि शनैश्चरम्।।

ॐ सर्वेषामेव भूतानां सुखदं शांतिमव्ययं।

मृत्युंजयं महाकालं नमस्यामि शनैश्चरम्।।

ॐ कारणंसुखदु:खानां भावाभावस्वरुपिणं।

मृत्युंजयं महाकालं नमस्यामि शनैश्चरम्।।

ॐ अकालमृत्युहरणं अपमृत्युनिवारणं।

मृत्युंजयं महाकालं नमस्यामि शनैश्चरम्।।

ॐ कालरुपेण संसारं भक्षयंतं महाग्रहं।

मृत्युंजयं महाकालं नमस्यामि शनैश्चरम्।।

ॐ दुर्निरिक्ष्यं स्थूलरोमं भीषणं दीर्घलोचनं।

मृत्युंजयं महाकालं नमस्यामि शनैश्चरम्।।

ॐ ग्रहाणं ग्रहभूतं च सर्वग्रह निवारणं।

मृत्युंजयं महाकालं नमस्यामि शनैश्चरम्।।

ॐ कालस्यवशगा: सर्वेन काल: कस्यचित वश:।

तस्मात्वां कालपुरुषं प्रणतोस्मि शनैश्चरम्।।

ॐ कालदेव जगत्सर्वं कालएव विलीयते।

कालरुपं स्वयं शंभु: कालात्मा ग्रहदेवतां।।

ॐ चंडीशो रुद्र डाकिन्याक्रांत: चंडीश उच्यते।

विद्युदाकलितो नद्यां समारुढो रसाधिप:।।

ॐ चंडीश: शुकसंयुक्तो जिव्ह्या ललित:पुन:।

क्षतजस्तामशी शोभी स्थिरात्मा विद्युतयुत:।।

ॐ ह्रीं नमोन्तो मनुरित्येष शनितुष्टिकर: शिवे।

आद्यंते अष्टोत्तरशतं मनुमेनं जपेन्नर:।।

Tags: Shani devshani dev ki pujashani kathashani mantrashani puja
Previous Post

इन से पता चलेगा कब मिलेगा ममता का सुख

Next Post

शनिवार को करें ये काम, चमक जाएगी किस्मत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami released the book Mountain Melodies of Narendra Singh Negi
Main Slider

उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी आत्मा और पहचान, संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री धामी

12/08/2026
Union Education Minister congratulates CM Dhami.
Main Slider

उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने CM धामी को दी बधाई

12/08/2026
CM Dhami
Main Slider

जल जीवन मिशन की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश, 92.46% योजनाएं पूरी

12/08/2026
cm bhagwant mann met the governor
Main Slider

जगतार सिंह हवारा की पैरोल के लिए राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री मान

12/08/2026
Uproar in Parliament over FCRA Bill
Main Slider

FCRA बिल पर संसद में हंगामा, JPC के पास भेजा गया विधेयक

12/08/2026
Next Post
Shani Jayanti

शनिवार को करें ये काम, चमक जाएगी किस्मत

यह भी पढ़ें

Lakhimpur Violence

लखीमपुर हिंसा: अंकित दास ने किया बड़ा खुलासा, आशीष के बारे में खोला ये राज

15/10/2021
murder

मां-बेटी की गला रेतकर निर्मम हत्या, पति की हालत नाजुक

13/10/2021
lightning

आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन की मौत, 11 घायल

18/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version