• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Realme Pad 3 की भारत में एंट्री, दमदार बैटरी और शार्प डिस्प्ले

Desk by Desk
07/01/2026
in Tech/Gadgets
0
12,200mAh बैटरी और 2.8K डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च हुआ Realme Pad 3, इतनी है कीमत
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Realme  ने भारत में अपना नया टैबलेट Realme Pad 3 लॉन्च कर दिया है. यह टैबलेट Realme 16 Pro सीरीज के साथ पेश किया गया है और इसमें दमदार 12,200mAh बैटरी दी गई है. कंपनी ने इसे बड़े 2.8K डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और नए Dimensity 7300 Max प्रोसेसर के साथ उतारा है. Realme Pad 3 उन यूजर्स को टारगेट करता है जो एंटरटेनमेंट, पढ़ाई और हल्के प्रोफेशनल काम के लिए बड़ी स्क्रीन चाहते हैं.

Realme Pad 3: कीमत

Realme Pad 3 के Wi-Fi वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है. 5G वेरिएंट का 8GB + 128GB मॉडल 29,999 रुपये में और 8GB + 256GB स्टोरेज मॉडल 31,999 रुपये में उपलब्ध होगा. यह टैबलेट Champagne Gold और Space Grey कलर ऑप्शन में आएगा. इसकी बिक्री 16 जनवरी से दोपहर 12 बजे Realme की वेबसाइट, ऑफलाइन स्टोर्स और Flipkart पर शुरू होगी. लॉन्च ऑफर के तहत 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है.

Realme Pad 3: स्पेसिफिकेशन

Realme Pad 3 में 11.61 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, जो 2.8K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. स्क्रीन 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 500 निट्स ब्राइटनेस और 96 प्रतिशत NTSC कलर गैमट के साथ आती है. टैबलेट Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है, जिससे यूजर्स को लेटेस्ट फीचर्स और बेहतर सिक्योरिटी का फायदा मिलता है. बड़ी और स्मूद स्क्रीन इसे वीडियो स्ट्रीमिंग और ऑनलाइन क्लास के लिए बेहतर बनाती है.

टैबलेट में 4nm टेक्नोलॉजी पर बना MediaTek Dimensity 7300-Max प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Mali-G615 GPU मिलता है. इसमें 8GB रैम दी गई है और स्टोरेज के लिए 128GB और 256GB का विकल्प मौजूद है. माइक्रो SD कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है.

Realme Pad 3: कैमरा

Realme Pad 3 में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉल और ऑनलाइन मीटिंग के लिए ठीक है.

Realme Pad 3: बैटरी और कनेक्टिविटी

टैबलेट में 12,200mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग और 6.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. यह 6.6mm पतला डिजाइन और करीब 578 ग्राम वजन के साथ आता है. टैबलेट में Dolby Audio सपोर्ट के साथ क्वाड स्पीकर्स दिए गए हैं, जिससे साउंड एक्सपीरियंस बेहतर होता है. इसमें Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4 और डुअल-बैंड WLAN जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलते हैं. सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जो टैबलेट को जल्दी और सुरक्षित तरीके से अनलॉक करता है.

Tags: Realme Pad 3 featuresRealme Pad 3 price
Previous Post

200MP कैमरा वाला Realme स्मार्टफोन लॉन्च, बैटरी भी जबरदस्त

Next Post

लंबाई-चौड़ाई हो या इंजन की ताकत… Safari या XUV 7XO, कौन मारेगा बाज़ी?

Desk

Desk

Related Posts

Google CEO Sundar Pichai met PM Modi
Tech/Gadgets

गूगल CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोलें- भारत आकर अच्छा लगा

18/02/2026
Google Docs
Tech/Gadgets

रीड नहीं, अब सुनिए! Google Docs में आया ऑडियो समरी फीचर

14/02/2026
Apple
Tech/Gadgets

मुंबई वालों को दूसरा तोहफा! अब यहां खुलेगा Apple का नया स्टोर

13/02/2026
whatsapp
Main Slider

WhatsApp पर इस देश में शिकंजा, ब्लॉकिंग की कोशिश से मचा हड़कंप

12/02/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

अब WhatsApp में भी मिलेगा Instagram वाला मजा, एक्सपीरियंस होगा बेहतर

07/02/2026
Next Post
Tata Safari या Mahindra XUV 7XO? कौन-सी 7 सीटर SUV है लंबी-चौड़ी, किसका इंजन है पावरफुल?

लंबाई-चौड़ाई हो या इंजन की ताकत… Safari या XUV 7XO, कौन मारेगा बाज़ी?

यह भी पढ़ें

KV में गर्मी की छुट्टियां स्थगित, एक अप्रैल से शुरू होगा नया सत्र

18/02/2021
Raksha bandhan

इस दिन मनाया जाएगा रक्षाबंधन, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

17/08/2024
rare sculptures found

सोनभद्र: मकान की खुदाई के दौरान मिली दुर्लभ मूर्तियां, ग्रामीणों ने शुरू किया पूजा-पाठ

07/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version