• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सरकारी नौकरी का है सपना, फटाफट जलापूर्ति विभाग में करें आवेदन

Writer D by Writer D
12/07/2022
in Main Slider, शिक्षा
0
J&K High Court

J&K High Court

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में ग्रामीण जलापूर्ति विभाग (water supply department)  में सरकारी नौकरी पाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ऐसे लोगों को इसी माह तमाम नौकरियों की सौगात देने जा रहा है। विभाग (water supply department) में 600 इंजीनियर संविदा के आधार पर रखे जाने हैं।

इनको नियुक्ति पत्र मिलने तक की प्रक्रिया इसी माह पूरी करने की तैयारी है। हर घर तक पानी पहुंचाने को इन दिनों केंद्र और राज्य सरकार तेजी से काम कर रही हैं। पहले चरण में बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र के इलाके लिए गए थे, जहां सर्वाधिक पानी का संकट था। दूसरे और तीसरे चरण में प्रदेश के बाकी हिस्सों को शामिल किया गया है।

ऐसे में विभाग 600 जूनियर इंजीनियरों की भर्ती करने जा रहा है। इसमें सिविल और मैकेनिकल दोनों क्षेत्रों के इंजीनियर शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए इसे पूरी तरह कम्प्यूटराइज्ड रखा गया है। प्रमुख सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति अनुराग श्रीवास्तव ने भर्ती प्रक्रिया को कम्प्यूटर आधारित रखने के साथ ही अगले 15 दिन में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने के निर्देश दिए हैं। इंजीनियरों की भर्ती प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कर उन्हें तैनाती दिए जाने की तैयारी है।

नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग में 525 सिविल और 75 इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल के पदों पर जूनियर इंजीनियरों की भर्ती शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि सेवायोजन पोर्टल में पंजीकृत जूनियर इंजीनियर (सिविल) पद के लिए 7930 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसके अलावा इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल पद के लिए 2570 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं।

साक्षात्कार के 15 दिन बाद नियुक्ति पत्र

चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा। साक्षात्कार के 15 दिन के भीतर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटा जाएगा।

वेतन – 30 हजार रुपये प्रतिमाह :विभाग के अधिशासी निदेशक प्रिय रंजन कुमार ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि किसी प्रलोभन में ना आएं। कोई लालच दे रहा है तो शिकायत करें। अभ्यर्थियों से ठगी करने का प्रयास करने वालों पर तत्काल करवाई की जाएगी। चयनित इंजीनियरों को 30 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

Tags: jobs in upJunior engineersarkari naukri
Previous Post

डॉक्टरों के ट्रांसफर विवाद पर सीएम योगी का एक्शन, गठित की जांच टीम

Next Post

आज जारी होंगे CUET के एडमिट कार्ड, इस तारीख को होगी प्रवेश परीक्षा

Writer D

Writer D

Related Posts

फैशन/शैली

गर्मियों में इस तरह लगाएं कुलनेस के साथ स्टाइल का तड़का

07/04/2026
AK Sharma
Main Slider

एके शर्मा ने सीएमएस लखनऊ में चिल्ड्रन फिल्म फेस्टिवल का किया भव्य शुभारंभ

06/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रदेश की धरती पर गुंडों, माफिया को पनपने नहीं देंगे : मुख्यमंत्री योगी

06/04/2026
CM Yogi
Main Slider

सत्ता नहीं, संस्कार की है भाजपा की विकास यात्रा: मुख्यमंत्री योगी

06/04/2026
Main Slider

जग्गी हत्याकांड: पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे को उम्रकैद, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

06/04/2026
Next Post
BPSC 71st Pre Exam Admit Card Released

आज जारी होंगे CUET के एडमिट कार्ड, इस तारीख को होगी प्रवेश परीक्षा

यह भी पढ़ें

मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी : शिवराज

12/11/2020
Murder

फावड़े से कर दी दंपति की हत्या, बेटे बहू पर शक

10/01/2024
benefits of methi

डायबिटीज को दूर करेगा मेथी का साग, जानें इसके फायदे

15/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version