• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

REET की परीक्षा आज, नकल रोकने के लिए पूरे राज्य में बंद रहेगा इंटरनेट

Writer D by Writer D
26/09/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, शिक्षा
0
UGC NET

UGC NET

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

REET Exam-2021 को देखते हुये राजधानी जयपुर और जोधपुर शहर में भी आज मोबाइल इंटरनेट सेवायें बंद कर दी गई हैं। राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा को देखते हुये पूर्व में जयपुर और जोधपुर जिले समेत अन्य सभी जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद रखने के आदेश निकाले जा चुके हैं।

शनिवार देर रात को जयपुर शहर और जोधपुर शहर के लिये इसके आदेश जारी कर दिये गये हैं। अब जयपुर और जोधपुर कमिश्नरेट क्षेत्र में भी दिनभर मोबाइल इंटरनेट बंद रहेगा। आदेश के तहत जयपुर में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक इसकी सेवायें बाधित रहेंगी। इसके अलावा प्रदेशभर में कहीं सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक को कहीं सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक इंटरनेट बंद रखे जाने के आदेश जारी किये गये हैं।

रीट परीक्षा के लिये प्रथम पारी में सुबह 10 बजे से 12.30 तक लेवल-टू की परीक्षा होगी। दोपहर में 2.30 बजे से शाम पांच बजे तक लेवल वन की परीक्षा होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा से आधा घंटे पहले परीक्षा केन्द्र पहुंचना होगा। परीक्षा के लेवल-1 और लेवल-2 के लिये 3 हजार 993 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा के लिए कुछ 16 लाख 51 हजार 812 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। जबकि परीक्षा के दोनों लेवल के लिये कुल 25 लाख 25 हजार 522 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 44000 अभ्यर्थियों ने एक से ज्यादा आवेदन भरे हैं।

तालिबान की हैवानियत का दौर शुरू, चार अपहरणकर्ताओं के शव को चौराहों पर लटकाया

लेवल- 2 के लिए लिए 12 लाख 67 हजार 539 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। वहीं लेवल-1 के लिए 12 लाख 67 हजार 983 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं. राजधानी जयपुर में कुल 2 लाख 51 हजार अभ्यर्थी रीट का एग्जाम देंगे। अभ्यर्थी सरकारी और प्राइवेट बसों के साथ ही जयपुर में मेट्रो में भी फ्री यात्रा कर सकेंगे। इस दौरान अभ्यर्थियों के वाहन टोल फ्री रहेंगे। नकल रोकने के लिये तीस हजार सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा करायी जायेगी। प्रदेश के नौ जिलों को परीक्षा की दृष्टि से संवेदनशील घोषित किया गया है। संवेनदनशील परीक्षा केन्द्रों की पूरी वीडियोग्राफी होगी। प्रश्न पत्र कलेक्ट करने से परीक्षा केन्द्र तक ले जाने की वीडियोग्राफी करायी जायेगी।

नकल और पेपर लीक में शामिल सरकारी कर्मचारी की बर्खास्तगी का प्रावधान किया गया है। वहीं नकल में लिप्त रहने वाले निजी संस्थान की मान्यता खत्म की जायेगी। परीक्षा के लिये सुरक्षा में प्रदेशभर में करीब 70 हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। जयपुर में सात हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनातगी रहेगी। प्रत्येक सेंटर 2 कांस्टेबल, 2 महिला कांस्टेबल और होम गार्ड के दो जवान मौजूद रहेंगे।

Tags: reet 2021reet 2021 examREET newsREET updates
Previous Post

तालिबान की हैवानियत का दौर शुरू, चार अपहरणकर्ताओं के शव को चौराहों पर लटकाया

Next Post

देश में पिछले 24 घंटे में आए 28,326 नए केस, 260 की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma-Akhilesh
Main Slider

अखिलेश राज में ‘कटियाबाजों’ को मिला संरक्षण : एके शर्मा

10/05/2026
Yogi Cabinet Expanded
Main Slider

योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, आठ ने ली शपथलखनऊ, 10 मईः योगी मंत्रिमंडल का रविवार को विस्तार हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जनभवन के गांधी सभागार में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल के नए सदस्य के रूप में भूपेंद्र सिंह चौधरी, मनोज कुमार पांडेय ने कैबिनेट मंत्री तथा कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा, कैलाश सिंह राजपूत ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। योगी सरकार में राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल व सोमेंद्र तोमर का प्रमोशन हुआ। दोनों राज्यमंत्रियों ने अब राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। नवनियुक्त मंत्रियों ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। शपथ ग्रहण के उपरांत जनभवन का गांधी सभागार भारत माता की जय व जयश्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। गौरतलब है कि भूपेंद्र सिंह चौधरी विधान परिषद सदस्य हैं। वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि मनोज कुमार पांडेय ऊंचाहार सीट से विधायक हैं। वहीं राज्यमंत्री की शपथ लेने वालीं कृष्णा पासवान खागा से, सुरेंद्र दिलेर खैर से और कैलाश सिंह राजपूत तिर्वा से विधायक हैं। हंसराज विश्वकर्मा विधान परिषद सदस्य हैं। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री (संगठन) धर्मपाल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक आदि मौजूद रहे।

10/05/2026
Yogi Cabinet Expansion
Main Slider

योगी कैबिनेट का दूसरा विस्तार आज, इन नए चेहरों की होगी एंट्री

10/05/2026
Gold
Business

सोना हुआ सस्ता, चांदी की भी चमक हुई फीकी; जानिए नए रेट

10/05/2026
CM Vijay
Main Slider

तमिलनाडु में विजय युग की शुरुआत, 9 मंत्रियों ने ली शपथ

10/05/2026
Next Post

देश में पिछले 24 घंटे में आए 28,326 नए केस, 260 की मौत

यह भी पढ़ें

Sanjay Raut

PM मोदी से मुकाबला करने के लिए विपक्ष के पास नहीं है कोई चेहरा : राउत

14/07/2021
UP Police

योगी सरकार में पुलिस का बदला रवैया, गरीबों की मदद के लिए उठने लगे हाथ

13/12/2021
Godan Express

गोदान एक्सप्रेस मे लगी आग, मची अफरा तफरी

13/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version