• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हथिनी कुंड से पानी छोड़े जाने से दिल्ली में बाढ़ के हालात बन गए: केजरीवाल

Writer D by Writer D
12/07/2023
in राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राजनीति
0
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि हरियाणा के हथिनी कुंड से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने से दिल्ली में बाढ़ के हालात बन गए हैं।

श्री केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने यमुना में बढ़े जलस्तर के मद्देनज़र अधिकारियों के साथ आपात बैठक के बाद पत्रकारों से बुधवार को कहा कि यमुना में जलस्तर बढ़ता जा रहा है और दिल्ली में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। दिल्ली में यमुना का खतरनाक स्तर 205.33 मीटर है जबकि इस वक्त दिल्ली में यमुना का जल स्तर खतरे के निशान को पार करके 207.71 मीटर पर पहुंच गया है। इससे पहले 1978 में यमुना का अधिकतम जल स्तर 207.49 मीटर पहुंचा था, उस समय दिल्ली में बाढ़ आई थी। दिल्ली का 40 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है और यमुना का जल स्तर इससे भी आगे पहुंच चुका है। सेंट्रल वॉटर कमिनशन ने बुधवार दोपहर को एक अनुमान बताया था। इसके मुताबिक बुधवार रात 10-12 बजे के बीच यमुना का जल स्तर 207.72 मीटर तक पहुंचना था। मगर 207.72 मीटर के करीब यमुना का जलस्तर दोपहर में ही पहुंच चुका है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में पिछले दो-तीन दिन से बारिश नहीं हो रही है। यमुना में अभी जितना भी पानी आ रहा है, वह हिमाचल प्रदेश और हरियाणा से होते हुए दिल्ली में पहुंच रहा है। हरियाणा में स्थित हथिनी कुंड बैराज को खोलने से यह सारा पानी आता है। हमें हथिनी कुंड बैराज की स्थिति की ज्यादा जानकारी नहीं है इसलिए गृहमंत्री अमित शाह को आज पत्र लिखकर हथिनी कुंड में पानी छोड़े जाने की गति को थोड़ा कम करवाने का आग्रह किया है।

श्री केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि श्री शाह को चिट्ठी लिखने के कुछ देर बाद उनके पास केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का फोन आया था। उन्होंने बताया कि हथिनी कुंड सिर्फ बैराज है और उसके पीछे कोई रिजर्वायर नहीं है। वहां पानी को रोकने की कोई सुविधा नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि अब हिमाचल प्रदेश से आने वाला पानी कम होने लगा है और आने वाले एक-दो दिन में स्थिति में सुधार आ जाएगा मगर मंगलवार को काफी पानी छोड़ा गया था। उस पानी को दिल्ली पहुंचने में अभी 24 घंटे लगेंगे। ऐसे में हमें यमुना के जल स्तर की 207.71 मीटर से और बढ़ने की उम्मीद है।

उन्होंने बतया कि अब हमारी कोशिश है कि हम किस तरह से लोगों की जान-माल की रक्षा कर सकते हैं। दिल्ली के सभी लोगों से हाथ जोड़कर विनती है कि जितने भी लोग यमुना के निचले क्षेत्र में रहते हैं, वह अपने घर को खाली कर दें और इंतजार न करें। अचानक पानी आने से जान को खतरा हो सकता है और सामान को नुकसान पहुंच सकता है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली के ऐसे क्षेत्र जो पहले से ही प्रभावित हैं और वहां पानी पहुंच चुका है। इसमें बोट क्लब, मोनेस्ट्री मार्केट, पुराने रेलवे ब्रिज के पास नीली छत्री मंदिर, यमुना बाजार, गीता घाट, नीम करोली गौशाला, विश्वकर्मा और खड्डा कॉलोनी, गढ़ी मांडू, मजनू का टीला से वजीराबाद तक का क्षेत्र शामिल है।

Tags: Arvind Kejriwaldelhi newsNational newsyamuna river
Previous Post

जनता को योजनाओं की घोषणा कर बरगला रही भाजपा: अखिलेश यादव

Next Post

सगी बहनो की तालाब में डूबने से मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
Kedarnath
राष्ट्रीय

22 दिनों में 5.23 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन, बेहतर व्यवस्थाओं से श्रद्धालुओं में उत्साह, प्रशासन की हो रही सराहना

13/05/2026
cow
उत्तर प्रदेश

स्वदेशी उन्नत गोवंश से समृद्ध उत्तर प्रदेश बना रही योगी सरकार

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, भावुक नजर आई अपर्णा यादव

13/05/2026
PM Modi
Main Slider

ईंधन बचत को लेकर PM मोदी की पहल, काफिले में शामिल वाहनों की संख्या घटाई

13/05/2026
Next Post
Four children drowned in the pond

सगी बहनो की तालाब में डूबने से मौत

यह भी पढ़ें

CM Dhami

देश के विकास के लिये मोदी ने ऐतिहासिक निर्णय लिये: धामी

06/04/2024
cm yogi

मृतक आश्रित महिलाओं को सीएम योगी ने प्रदान किये चेक

10/08/2024
UPSC प्रीलिम्स 2020 UPSC prelims 2020

UPSC प्रीलिम्स 2020 स्थगित याचिका: 30 सितंबर को होगी सुनवाई

28/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version