Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पंजाब में मोबाइल टावरों को निशाना बनाने पर भड़का रिलायंस जियो

tower

tower

चंडीगढ़। पंजाब में जियो के मोबाइल टावरों को निशाना बनाया जा रहा था। मुख्यमंत्री ने सोमवार को कड़ी चेतावनी जारी करते हुए राज्य पुलिस को निर्देश दिए थे कि मोबाइल टावरों में तोड़फोड़ करने वालों से सख्ती से निपटा जाए। हालांकि राज्य पुलिस ने अब तक टावरों को नुकसान पहुंचाए जाने के मामलों में एक भी एफआईआर दर्ज नहीं की है। ट्राई के अनुसार पंजाब में 3.9 करोड़ मोबाइल का इस्तेमाल करने वाले लोग हैं।

पुतिन विरोधी नवेलनी की मुश्किलें बढ़ी, दर्ज किए गए नए आपराधिक मामले

इनमें रिलायंस जियो के अनुसार करीब डेढ़ करोड़ लोग उनकी सेवा का इस्तेमाल कर रहे हैं। कंपनी ने कहा है कि सूबे में 1561 मोबाइल टावरों की सेवाएं बाधित हुई हैं, जिनमें से 440 टावरों की मरम्मत की जा चुकी है। पंजाब के सभी 22 जिलों में कुल 21306 मोबाइल टावर हैं। वहीं मंगलवार को राज्य पुलिस ने टावरों पर संचार सेवा बहाल कराने पर ज्यादा ध्यान दिया। पंजाब में किसानों की ओर से जियो के मोबाइल टावरों में तोड़फोड़ से करीब डेढ़ करोड़ उपभोक्ता प्रभावित हुए हैं।

बेल्जियम के कुत्तों को अब गलवान-सुल्तान जैसे नामों से पुकारेंगे जवान

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की चेतावनी के बाद मंगलवार को राज्य पुलिस हरकत में आई और टावरों की सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही राज्य में संबंधित कंपनी के कर्मचारियों को अपनी देखरेख में मोबाइल टावरों को दुरुस्त करवाने में सहयोग दिया जा रहा है। अब रिलायंस जियो इन्फोकॉम ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता को पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।

Exit mobile version