Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राहत : दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 5,000 के करीब

कोरोना बना रहा है अपना शिकार Corona is making its prey

कोरोना बना रहा है अपना शिकार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान नये मामलों की तुलना में स्वस्थ मामले अधिक होने से सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज की गयी है जो अब 5,000 के करीब पहुंच गयी है। इस दौरान 14 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 10,585 पर पहुंच गया है। राजधानी में मृत्यु दर महज 1.69 फीसदी रह गयी है। मृतकों के मामले में पूरे देश में दिल्ली चौथे स्थान पर है।

कोरोना महामारी के बीच एयर इंडिया ने शुरू की ब्रिटेन और इंडिया के बीच उड़ानें

दिल्ली में रविवार को सक्रिय मामले 298 और घटकर अब 5,044 रह गये। राजधानी में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि होने से सक्रिय मामलों में कमी दर्ज की गयी है। राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान 68,759 नमूनों का परीक्षण किया गया। इसके साथ ही अब तक हुई जांच संख्या बढ़कर 88.75 लाख के पार पहुंच गयी है। प्रत्येक दस लाख आबादी पर जांच का औसत 4,67,185 है।

पूर्व एमएलसी की फैक्ट्री में सुरक्षा गार्ड ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज जारी बुलेटिन के अनुसार इस अवधि में 424 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 6,26,872 तक पहुंच गयी है जबकि 708 और मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 6,11,243 हो गयी। राजधानी में मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 97.50 फीसदी पहुंच गयी है।

Exit mobile version