Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आम आदमी को राहत, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव

petrol-diesel

petrol-diesel

देश में पेट्रोल के दाम आज लगातार 12 वें दिन रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर स्थिर रहे। डीजल के मूल्य में भी लगातार 13वें दिन कोई बदलाव नहीं किया गया।

तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपये और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। देश के दूसरे शहरों में भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहे।

हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में तेजी का रुख बना हुआ है। अमेरिका के तेल भंडार में कमी आने के बाद से इसकी कीमतें बढ़ रही है।

मॉर्निंग वॉक पर निकले जज की हत्या, CCTV में कैद हुई घटना

पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:

शहर का नाम——पेट्रोल (रुपये/लीटर)——(डीजल रुपये/लीटर)

दिल्ली————— 101.84—————— 89.87

मुंबई-—————107.83—————— 97.45

चेन्नई—————-102.49-—————–94.39

कोलकाता————102.08—————-—93.02

Exit mobile version