• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पितृ दोष से है परेशान, माघ पूर्णिमा पर करें इसे दूर करने के आसान उपाय!

Writer D by Writer D
01/02/2026
in धर्म, फैशन/शैली
0
Pitra Dosha

Pitra Dosha

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को काफी शुभ और पवित्र माना जाता है। माघ माह की पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा भी कहते हैं, जो कि बहुत खास मानी गई है। धार्मिक मान्यता है कि माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही, पितृ दोष (Pitra Dosh) से मुक्ति पाने के लिए माघी पूर्णिमा का दिन सबसे लाभकारी माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूर्णिमा तिथि पर जगत का पालनहार भगवान विष्णु स्वयं गंगाजल में निवास करते हैं।

ऐसे में इस तिथि पर गंगा स्नान करने से श्रीहरि की कृपा मिलती है और व्यक्ति के जीवन में धन, संपदा, सुख, सौभाग्य, समृद्धि और यश की कभी कमी नहीं होती है। अगर आप पितृ दोष से परेशान हैं और इस दोष से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो माघ पूर्णिमा पर आप कुछ आसान उपाय कर सकते हैं। इन उपायों को करने से पितृ दोष तो दूर होगा ही, बल्कि पितरों का आशीर्वाद भी परिवार पर बना रहेगा।

माघ पूर्णिमा पर पितृ दोष (Pitra Dosh) के उपाय

चौमुखी दीपक जलाएं –

माग पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय के बाद पानी में कच्चा दूध, थोड़ा पानी और सफेद फूल डालकर अर्घ्य देना चाहिए। इसके बाद घर की दक्षिण दिशा में चौमुखी दीपक जलाकर रखें। फिर पितृ स्तोत्र का पाठ करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और साथ ही पितृ दोष से छुटकारा भी मिलता है।

पितरों का तर्पण करें –

माघ माह की पूर्णिमा तिथि पर अपने घर पर पितरों के लिए उनकी पसंद का भोजन तैयार करें। इसके बाद उनके नाम से भोजन निकालें और उनका विधिवत तर्पण करें। फिर भोजन का कुछ अंश गाय, कुत्ते और कौए को खिलाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है और सभी रोग-दोष से छुटकारा मिलता है।

शिवलिंग का अभिषेक –

माघ पूर्णिमा के दिन एक लोटे में जल लेकर उसमें कच्चा दूध, गंगाजल, काले तिल, सफेद आक के फूल, बिल्व पत्र, भांग और धतूरा चढ़ाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। शिवलिंग का अभिषेक करने के बाद उनसे पितृ दोष दूर करने के प्रार्थना करें। इस उपाय को करने से पितृ दोष का प्रभाव कम होता है।

सूर्यदेव को अर्घ्य दें –

पितृ दोष से मुक्ति के लिए सूर्यदेव को अर्घ्य दें और किसी पवित्र नदी के किनारे पितरों का तर्पण करें। इसके अलावा, पितृसूक्त, गजेंद्र मोक्ष, पितृ स्तोत्र, पितृ कवच का पाठ करें और इसके बाद कपूर जलाकर आरती करें। धार्मिक मान्यता है कि माघ पूर्णिमा पर इस उपाय को करने से पितृ दोष से छुटकारा मिलता है और हर मनोकामना पूरी होती है।

पीपल के पेड़ की पूजा –

पितृ दोष से छुटकारा पाने के लिए माघ पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाना चाहिए और पीपल के नीचे घर के बड़े बेटे को काले तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए। दीपक जलाने के बाद पितृ दोष निवारण के लिए पितृ मंत्रों का जाप करें। फिर घर आकर ब्राह्मणों को भोजन कराएं और दान करें। इससे पितृ दोष का प्रभाव कम होता है।

माघ पूर्णिमा पर पितृ दोष (Pitra Dosh) मिटाने के लिए क्या करना चाहिए?

माघ पूर्णिमा के दिन पितृ दोष निवारण के लिए कई अन्य उपाय भी किए जा सकते हैं। इनमें तर्पण, पूजा, दान और दीपक जलाना शामिल है –

माघ पूर्णिमा पर पितृ दोष निवारण के लिए सुबह जल्दी उठकर सूर्य को जल चढ़ाएं।

माघ पूर्णिमा पितरों के लिए भोजन निकालें और इसे गाय, कुत्ते और कौए को खिलाएं।

माघ पूर्णिमा के दिन विधिवत पितरों का तर्पण और श्राद्ध करें।

माघ पूर्णिमा पर पितरों की शांति के लिए पितृ संबंधित शास्त्रों का पाठ करें।

माघ पूर्णिमा पर पितरों को मोक्ष दिलाने के लिए कुएं या नदी में जल चढ़ाएं।

माघ पूर्णिमा पर पितरों को अर्पित करने के लिए घी का दीपक जलाएं।

माघ पूर्णिमा पर पितृ दोष निवारण के लिए किसी पंडित से संपर्क करके पूजा करवाएं।

Tags: Pitra Dosh astrology
Previous Post

महिलाएं इन दिनों भूलकर भी न धोए बाल, हो सकता है अशुभ

Next Post

इस हिस्से में मनी प्लांट लगाना होता है शुभ

Writer D

Writer D

Related Posts

Dark Underarms
फैशन/शैली

डार्क अंडर आर्म्स पर करें इस चीज का इस्तेमाल

03/02/2026
glowing skin
फैशन/शैली

चेहरे से डेड स्किन हो जाएगी गायब, लगाएं फेसपैक

03/02/2026
lips
फैशन/शैली

दादी मां के नुस्खों से काले होंठों को बनाएं गुलाबी

03/02/2026
curd bhindi
खाना-खजाना

इस डिश से खाने में लाएं ट्विस्ट, फेस्टिव सीजन पर है यह बेहतरीन ऑप्शन

03/02/2026
Zodiac
फैशन/शैली

रिलेशनशिप में जरूरत से ज्यादा पजेसिव होते हैं इस राशि के लोग

03/02/2026
Next Post
Main Gate

इस हिस्से में मनी प्लांट लगाना होता है शुभ

यह भी पढ़ें

कैप्टन अमरिंदर सिंह

बेलगाम हुआ कोरोना, पंजाब में 31 तक बढ़ा वीकेंड लॉकडाउन, कल से नाइट कर्फ्यू भी लागू

20/08/2020
Gaza

दिल्ली की सीमाओं पर 31 जनवरी तक इंटरनेट बंद करने का आदेश

30/01/2021
CM Yogi in janta darshan

सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनी फरियाद, बोले- किसी के साथ अन्याय नहीं होने पाएगा

16/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version