Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गणपति उत्सव के दौरान रेमो डिसूजा ने रक्तदान शिविर में ब्लड किया डोनेट

Remo D'souza

Remo D'Souza

नई दिल्ली| कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा को उनकी जिंदादिली के लिए जाना जाता है। वह लोगों की मदद करने के लिए हमेशा आगे रहते हैं। उन्होंने सोमवार को मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा गणपति उत्सव के दौरान लगे रक्तदान शिविर में ब्लड डोनेट किया। रेमो डिसूजा ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है।

4 महीने में 13 एजुकेशन स्टार्टअप्स ने निवेशकों से जुटाये 71000 करोड़ रुपये

रेमो डिसूजा ने इंस्टाग्राम पर ब्लड डोनेट करने के दौरान की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”बप्पा ने हमेशा हम पर अपना आशीर्वाद बरसाया है। लालबागचा राजा गणपति उत्सव के दौरान रक्तदान और प्लाज्मा दान अभियान एक बहुत अच्छी पहल है। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि इसमें भाग ले सका।”

सुशांत को दिया गया जहर, सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर किया बड़ा दावा

रिपोर्ट के मुबातिक रेमो फेमस कोरियोग्राफर सरोज खान की ज‍िंदगी पर फ‍िल्‍म बनाने जा रहे हैं। सरोज की जिंदगी के सभी पहलुओं को रेमो डिसूजा पर्दे पर लेकर आएंगे। उनकी बेटी सुकैना नागपाल ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि मां सरोज खान की पर कई लोग बायॉपिक बनाना चाहते थे, जिसमें रेमो, बाबा यादव और कुणाल कोहली शामिल हैं। मालूम हो कि सरोज खान का बीते 3 जुलाई को निधन हो गया था। वह काफी समय से बीमार थीं।

Exit mobile version