Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल ने शेयर किया कोरियोग्राफर का वीडियो

Remo Dsouza

Remo Dsouza

नई दिल्ली| रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल ने फैन्स का शुक्रिया अदा करते हुए कोरियोग्राफर का हेल्थ अपडेट एक वीडियो के जरिए शेयर किया है। ‘रेस 3’ के डायरेक्टर जमीन पर पैर थपथपाते नजर आ रहे हैं। लिजेल ने वीडियो शेयर करते हुए फैन्स द्वारा दी गई दुआओं और प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया अदा भी किया है।

रितेश पांडे का नया गाना ‘पंडी जी के पहिले’ हुआ रिलीज

लिजेल ने लिखा, “पैरों पर डांस करना एक चीज होती है, दिल से डांस करना एक अलग बात होती है। रेमो डिसूजा, फैन्स का शुक्रिया आपकी दुआओं और प्रार्थनाओं के लिए।” लिजेल के इस वीडियो पर वरुण धवन ने भी रिएक्शन दिया है। उन्होंने हार्ट इमोजी बनाया है।

रेमो डिसूजा को कुछ दिनों पहले हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वेबसाइट IWMBuzz ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि अस्पताल में रेमो डिसूजा की एंजियोप्लास्टी सर्जरी की गई है, जिसके बाद उनकी हालत स्थिर है। इस दौरान रेमो की पत्नी लिजेल भी उनके साथ हैं।

Exit mobile version