24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • गैजेट्स
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • गैजेट्स
No Result
View All Result

चुटकियों में दूर हो जाएंगे डार्क सर्कल्स, आज़माएँ ये टिप्स

Writer D by Writer D
26/06/2022
in फैशन/शैली
0
15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पुदीने की पत्तियों में मेन्थॉल पाया जाता है, जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और स्किन को रिजुविनेट करता है। इसके अलावा पुदीने में मौजूद विटामिन सी आपकी आंखों के आसपास की स्किन को ब्राइटर भी बनाता है।

आज के समय में आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स (dark circles) हो जाना कोई नई बात नहीं है। देर रात तक कंप्यूटर व फोन पर लगे रहना, पूरी नींद ना लेना, खाने−पीने में लापरवाही ऐसी कई चीजें हैं, जो डार्क सर्कल्स (dark circles) की वजह बनती हैं। शुरूआत में कोई भी इन डार्क सर्कल्स पर ध्यान नहीं देता। लेकिन जब डार्क सर्कल्स साफ नजर आने लगते हैं तो इससे आपकी नेचुरल ब्यूटी प्रभावित होती है। आंखों के नीचे काले घेरे होंगे, तो यकीनन वह किसी को भी अच्छे नहीं लगेंगे। तो चलिए आज हम आपको इन काले घेरों से छुटकारा पाने के आसान उपायों के बारे में बता रहे हैं−

खीरे की स्लाइस

खीरे में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आंखों के आसपास की पफनेस को दूर करते हैं। इतना ही नहीं, यह डार्क सर्कल से निजात पाने का भी बेहतरीन उपाय है। इसके लिए आप खीरे को स्लाइस करके कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें। अब इस ठंडी खीरे की स्लाइस को अपनी दोनों आंखों पर रखकर पांच मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अंत में पानी से आंखों व चेहरे को वॉश करें।

कोल्ड टी बैग्स

कोल्ड टी बैग्स भी आंखों की सूजन व काले घेरों को दूर करने के लिए प्रभावी तरीके से काम करते हैं। इसके लिए आप टी−बैग्स को गीला करके उसे दस मिनट के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें। अब इन दोनों टी−बैग्स को अपनी दोनों आंखों पर रखकर पांच से दस मिनट के लिए छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से आंखों को वॉश करें। आप दिन में दो से तीन बार यही प्रक्रिया दोहराएं। आप यूज्ड टी−बैग्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

पुदीने की पत्तियां

पुदीने की पत्तियों में मेन्थॉल पाया जाता है, जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और स्किन को रिजुविनेट करता है। इसके अलावा पुदीने में मौजूद विटामिन सी आपकी आंखों के आसपास की स्किन को ब्राइटर भी बनाता है। इसके इस्तेमाल के लिए आप पुदीने की पत्तियों को पीसकर एक मास्क तैयार करें और उसे प्रभावित स्थान पर लगाएं। करीबन दस मिनट बाद आप उसे धो दें।

दूध

दूध में विटामिन ए और बी 6 होते हैं, जो त्वचा की नई कोशिकाओं को बनाने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें मौजूद विटामिन बी 12 डार्क स्किन को नेचुरली लाइटन करता है। आप इसकी मदद से डार्क सर्कल्स से भी छुटकारा पा सकती हैं। इसके इस्तेमाल के लिए दो कॉटन बॉल लेकर उसे ठंडे दूध में सोक करें और अतिरिक्त दूध को निचोड़ लें। अब इस कॉटन बॉल को अपनी आंखों के ऊपर कुछ इस तरह रखें कि डार्क सर्कल एरिया भी कवर हो। करीबन 20 मिनट तक इसे ऐसे ही छोड़ दें और अंत में ठंडे पानी से इसे धो दें। सप्ताह में तीन बार यह प्रक्रिया दोहराएं।

Tags: Beauty tipsdark circleseye carehome remedySkin CareSkin Care Tipsskin care tips in hindi
Previous Post

नाखून टूटने से हैं परेशान, तो इन टिप्स को अपनाएं

Next Post

वर्क स्ट्रेस खराब कर रहा है आपकी लव-लाइफ, ये टिप्स करेंगे आपकी मदद

Writer D

Writer D

Related Posts

फैशन/शैली

मूड स्विंग्स में अपनाए यें टिप्स

27/06/2022
kidney stones
फैशन/शैली

इन चीजों का सेवन बनता है पथरी का कारण

27/06/2022
stretch-marks
फैशन/शैली

स्‍ट्रेच मार्क्‍स से मिलेगा निजात, इस्तेमाल करें ये तेल

27/06/2022
monsoon
Main Slider

इस स्टाइल से करें मानसून के स्वागत की तैयारी

27/06/2022
diabetes
Main Slider

मधुमेह में जरूर खानी चाहिए ये चीजें, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर

26/06/2022
Next Post
लव लाइफ

वर्क स्ट्रेस खराब कर रहा है आपकी लव-लाइफ, ये टिप्स करेंगे आपकी मदद

यह भी पढ़ें

भारत में कोरोना

देश के इन 4 सर्वाधिक संक्रमित राज्यों के साथ जानें अपने प्रदेश का हाल

11/06/2020
यूपी में बढ़ा कोराेना का कहर

कानपुर में कोरोना से अब तक 40 मौतें, संक्रमितों की संख्या 977 हुई

23/06/2020
योगी आदित्यनाथ

बुआ और बबुआ हैं भ्रष्टाचार की प्रतिमूर्ति : योगी आदित्यनाथ

11/05/2019
Facebook Twitter Youtube
24 GhanteOnline |  News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

24ghanteonline.com is India’s one of the leading Hindi News Portal (हिंदी न्यूज़ पोर्टल). We have our corporate office at Lucknow, Uttar Pradesh.

मूड स्विंग्स में अपनाए यें टिप्स

27/06/2022
kidney stones

इन चीजों का सेवन बनता है पथरी का कारण

27/06/2022
stretch-marks

स्‍ट्रेच मार्क्‍स से मिलेगा निजात, इस्तेमाल करें ये तेल

27/06/2022
  • About Us
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • गैजेट्स

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version