Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कब्र से शव निकालकर धड़ से सिर किया अलग, ग्रामीणों में आक्रोश

कब्र से निकाला शव

कुशीनगर के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में कब्र से शव निकालकर सिर को धड़ से अलग करने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। गांव के बाहर बने कब्रिस्तान में कब्र से शव को बाहर निकालकर उसका सिर काट दिया गया और उसे बाहर फेंक दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग कब्रिस्तान में पहुंच गए हैं। घटना सामने आने के बाद अब लोगों में इसे लेकर काफी आक्रोश है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कप्तानगंज थाने की पुलिस ने शव को फिर से दफन कर दिया है।

यूपी में अब तक 12.76 लाख मीट्रिक टन धान खरीद, किसानों को 1445.506 करोड़ रुपए का भुगतान

लोगों का मानना है कि तंत्र मंत्र के चक्कर में इस घटना को अंजाम दिया गया है। गौरतलब है कि पहले भी रामकोला थानाक्षेत्र में कब्र से शव निकालकर उसे क्षत-विक्षत करने का मामला सामने आ चुका है। बीते 7 नवंबर को रामकोला क्षेत्र में भी कब्र से शव बाहर निकालकर उसका एक हाथ काट लिए जाने की घटना सामने आई थी। कुछ दिन पहले फुलवरिया गांव में रहने वाले बुजुर्ग हकीम की मौत हुई थी, जिसे मौत के बाद कब्र में दफना दिया गया था।

बुधवार सुबह जब गांव के कुछ लोग कब्रिस्तान के पास पहुंचे गए तो वहां एक कब्र खुदी हुई दिखी। इसके बाद इसकी सूचना गांव में दी गई। गांव के लोग जब कब्र के पास पहुंचे तो कब्र में दफनाए बुजुर्ग का धड़ गायब मिला। कब्र से कुछ दूरी पर ही बुजुर्ग का सिर काटकर फेंका गया था। लोगों का मानना है कि तंत्र-मंत्र के कारण ही ऐसा किया गया है।

मिनट-मिनट पर ट्वीट करने वाले कुछ कहेंगे भी या कि चुप ही रहेंगे : भाजपा

धर्म से जुड़े जानकार इस घटना को तंत्र-मंत्र से जोड़कर देख रहे हैं। उनका कहना है कब्र में दफन किए गए शव को बाहर निकालकर कुछ तांत्रिक ऐसा करते है। प्राथमिक जांच में पुलिस भी इसे तंत्र-मंत्र की घटना से जोड़कर देख रही है। एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया ऐसी घटना पहले भी सामने आ चुकी है। एसपी विनोद कुमार सिंह के अनुसार तंत्र-मंत्र के कारण ही इस घटना को अंजाम दिया गया है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Exit mobile version