• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सरकारी कर्मचारियों को 31 दिन उपार्जित अवकाश, महिलाकर्मियों को भी मिली सौगात

Writer D by Writer D
15/01/2024
in राजनीति, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहारादून। सरकारी कर्मचारियों को 300 उपार्जित अवकाश के अलावा अब साल में दो बार कुल 31 दिन का उपार्जित अवकाश मिलेगा। सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को 85 प्रतिशत सचिवालय विशेष भत्ता मिलेगा। वाहन चालकों को भी इस भत्ते के लाभ में शामिल किया गया है। वहीं, महिलाकर्मियों से बाल्य देखभाल अवकाश के दौरान वेतन से 20 प्रतिशत कटौती भी नहीं होगी।

सीएम (CM Dhami) ने सचिवालय में कार्यरत राज्य संपत्ति विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को सचिवालय विशेष भत्ते को ग्रेड वेतन का 50 प्रतिशत को पुनरीक्षित करते हुए 85 प्रतिशत करने पर स्वीकृति दे दी।

इसके अलावा राज्य सरकार के कार्मिक 300 दिन का उपार्जित अवकाश अर्जित करने के बाद भी अनुवर्ती वर्ष में एक जनवरी को 16 दिन व एक जुलाई को 15 दिन के उपार्जित अवकाश (कुल 31 दिन) का संबंधित वर्ष में 31 दिसंबर तक उपभोग करने को स्वीकृति दे दी है। सीएम (CM Dhami)ने राज्य सरकार की महिला सरकारी सेवकों को, एकल अभिभावक (महिला/पुरुष) सरकारी सेवकों को बाल्य देखभाल अवकाश की अवधि के दौरान अवकाश पर प्रस्थान करने से पूर्व प्राप्त हो रहे वेतन के समतुल्य अवकाश वेतन देय होने की भी सहमति प्रदान की है।

पहले सरकार ने इसमें 20 प्रतिशत कटौती का आदेश जारी कर दिया था, जिस पर सचिवालय संघ लगातार बदलाव की मांग कर रहा था। सीएम (CM Dhami)ने सचिवालय वाहन चालकों को भी सचिवालय विशेष भत्ता देने पर मुहर लगा दी है। सचिवालय संघ ने इस पर खुशी जताई। संघ के अध्यक्ष सुनील लखेड़ा, महासचिव राकेश जोशी, उपाध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली, संयुक्त सचिव रणजीत सिंह रावत आदि ने सीएम का आभार जताया।

प्राण प्रतिष्ठा पूजा विधि कल से होगी शुरू: चंपत राय

कहा, संघ के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने संघ के अनुरोध को स्वीकार किया था, जिसकी फाइल पर अब साइन भी कर दिए हैं। उन्होंने अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनंदबर्द्धन का भी आभार जताया। सचिवालय संघ के अध्यक्ष सुनील लखेड़ा ने सभी से आग्रह किया कि सचिवालय संघ को सहयोग और ताकत प्रदान करते रहें। जिससे सचिवालय सेवा एवं सचिवालय संघ नित्य नई ऊंचाइयों को छू सके।

कहा, हमें ऐसा माहौल बनाना है कि सचिवालय राज्य की सर्वोच्च संस्था है, जिसमें कार्मिकों को सभी सुविधाएं समय पर प्राप्त होती रहें। इसी क्रम में सचिवालय में पार्किंग के लिए निर्माण चल रहा है। सभी शौचालयों का पुनरुत्थान किया जा रहा है। सचिवालय के सभी अनुभागों को स्वच्छ रखने का प्रयास किया जा रहा है।

Tags: cm dhamidehradun newsNational newsUttarakhand News
Previous Post

प्राण प्रतिष्ठा पूजा विधि कल से होगी शुरू: चंपत राय

Next Post

रामोत्सव 2024: जल्द ही 6 भव्य प्रवेश द्वार करेंगे अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
Kedarnath
राष्ट्रीय

22 दिनों में 5.23 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन, बेहतर व्यवस्थाओं से श्रद्धालुओं में उत्साह, प्रशासन की हो रही सराहना

13/05/2026
cow
उत्तर प्रदेश

स्वदेशी उन्नत गोवंश से समृद्ध उत्तर प्रदेश बना रही योगी सरकार

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, भावुक नजर आई अपर्णा यादव

13/05/2026
PM Modi
Main Slider

ईंधन बचत को लेकर PM मोदी की पहल, काफिले में शामिल वाहनों की संख्या घटाई

13/05/2026
Next Post
Ayodhya

रामोत्सव 2024: जल्द ही 6 भव्य प्रवेश द्वार करेंगे अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत

यह भी पढ़ें

Shivraj singh Chauhan

बेटियों पर अगर बुरी नजर डाली तो मामा से बुरा कोई नहीं होगा : शिवराज

21/12/2020
Holika Dahan

होलाष्टक से पहले जरूर कर लें ये काम, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

05/02/2026
Pitru Paksha

पितृ पक्ष में किस तिथि को रहेगा किसका श्राद्ध, यहां देखें

19/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version