Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

20 जुलाई से मुंबई की लोकल ट्रेनो में सफर करने के लिए QR कोड की मांग जरूरी

मुंबई में संक्रमित

कोरोना महामारी के चलते हर शहर में यात्रियों की सुविधा पर कड़े इंतेजाम किये जा रहे है। वही बात करे पश्चिम रेलवे मुंबई की लोकल ट्रेनो की। मुंबई की लोकल ट्रेनो में लगातार एक घोषणा हो रही है, जिसने यात्रियों की परेशानी को बढ़ा दिया है। घोषणा के मुताबिक 20 जुलाई के बाद जिन यात्रियों के पास क्यूआर कोड नहीं होगा, उन्हें लोकल ट्रेनो की यात्रा नहीं करने दी जाएगी।

बिग बी ने ट्वीट कर इन छह प्रकार की प्रवृति वाले लोगों से बचने की दी नसीहत

इससे कई पैथॉलजी लैब और प्राइवेट अस्पतालों के कर्मचारियों को परेशानी होगी। वहीं रेलवे की इस घोषणा के बाद कई पैथॉलजी लैब और प्राइवेट अस्पताल के कर्मचारी क्यूआर कोड को लेकर कंफ्यूज नजर आ रहे हैं।

15 जून से लोकल ट्रेन चलने पर बताया गया था कि क्यूआर कोड के साथ ही यात्रा की अनुमति दी जाएगी। इससे सही लोग ही ट्रेन में चढ़ पाएंगे। कुछ फर्जी पहचान पत्रों की शिकायतें आने के कारण क्यूआर कोड ज़रूरी हो गया।’ अधिकारी ने बताया, ‘राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के डेटा कलेक्ट करने की बात कही जा रही है। क्यूआर कोड वाला पहचान पत्र भी कर्मचारियों को उनके दफ्तरों से दिया जाना है।’

 

Exit mobile version