Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

प्रधानमंत्री के सलाहकार पीके सिन्हा का इस्तीफा, महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की अटकलें

पीके सिन्हा का इस्तीफा

पीके सिन्हा का इस्तीफा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधान सलाहकार व पूर्व कैबिनेट सचिव पी के सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश कैडर के 1977 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे श्री सिन्हा को सितंबर 2019 में प्रधानमंत्री के प्रधान सलाहकार के पद पर नियुक्त किया गया था। उन्होंने सोमवार को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।

शेयर बाजार में लगातार गिरावट, डॉलर के मुक़ाबले रुपया नौ पैसे टूटा

श्री सिन्हा ने इस पद पर 11 सितंबर 2019 को नियुक्त किया गया था। वह 13 जून 2015 से 30 अगस्त 2019 तक कैबिनेट सचिव रहे। उन्हें किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिये जाने की अटकलें हैं।

Exit mobile version