• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संकल्प में विकल्प आता है तो टूट जाता है संकल्प: सीएम धामी

Writer D by Writer D
08/06/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
cm dhami

cm dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हल्द्वानी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा है कि राज्य की जनता ने तमाम मिथक तोड़ते हुए इस बार भाजपा को जो प्रचंड बहुमत दिया है, उसके बाद पार्टी की जिम्मेदारी है कि हम जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतर, राज्य आंदोलन के शहीदों के सपनों को साकार करते हुए आगे बढ़ें।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में अपने संबोधन में सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार काे कहा कि चंपावत की जीत के लिए वह सबका अभिनंदन करते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल है कि लगातार दो-दो बार पार्टी ने यहां इतिहास रचा है। चार आम चुनाव हुए हैं जिनमें भाजपा को लगातार जीत मिली है।

प्रदेश में हर बार बारी-बारी से भाजपा-कांग्रेस की सरकार बनती थी, लिहाजा बहुत लोगों में संशय था। उन्होंने बहुत कठिन परिस्थिति में हम लोग चुनाव लड़े और कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही फल था कि राज्य में तमाम मिथक टूटे। उन्होंने कहा कि संकल्प में विकल्प आता है तो संकल्प टूट जाता है, सपने बिखर जाते हैं, हमें संकल्प को लेकर काम करना है।

धामी (CM Dhami) ने कहा कि वह पार्टी कार्यक्रमों में सबसे पीछे बैठे होते थे कि अचानक पार्टी ने उन्हें मुख्य सेवक का दायित्व दे दिया। यह पार्टी संगठन की ही रीत है कि संगठन में हर किसी का अच्छा उपयोग होता है। हमारे लिए सत्ता जनसेवा का माध्यम है। उन्होंने कहा कि जनता ने जो भरोसा जताया है उस पर खरा उतरना है। विकास की यह यात्रा उनकी निजी यात्रा नहीं है। झुककर पीडि़त के दर्द को अपना समझकर काम करना है, जिसकी सेवा करते हैं उसका सुख ही हमारा संतोष है।

अखिलेश ने फिर दिया ‘चाचा’ को झटका, सपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से शिवपाल का नाम गायब

सीएम (CM Dhami) ने कहा कि कांग्रेसी सत्ता के पैरासाइट होते हैं, जब तक पोषण तब तक जीवित, जिस राज्य में भी सत्ता गई सालों साल वापस लौटकर नहीं आए, यहां भी नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि अपनी पार्टी के लोगों ने तो उनके लिए उपचुनाव में सीट छोड़ने का आफर किया मगर कांग्रेस के लोगों ने भी सीट छोड़ने का आफर किया जो इस बात का प्रमाण था कि उनके अंदर कितनी निराशा, हताशा है। कांग्रेस जनता को कमजोर खुद को ताकतवर समझती है, जनता ने बता दिया कि कांग्रेस के हाथ नहीं बल्कि जनता के हाथ में ताकत है।

Tags: cm dhamidehradun newshaldwani newsUttarakhand News
Previous Post

अखिलेश ने फिर दिया ‘चाचा’ को झटका, सपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से शिवपाल का नाम गायब

Next Post

उपभोक्ता अपने बकाये का भुगतान कर विकास में दे अपना अहम योगदान: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

01/04/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

सभी समाजों के सहयोग से ही विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार: मुख्यमंत्री

01/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की शिष्टाचार भेंट

01/04/2026
CM Dhami
राजनीति

देहरादून में ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को श्रद्धांजलि, सीएम धामी का सख्त संदेश—दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

01/04/2026
Uttarakhand government and ITBP sign MoU for procurement of local products
राजनीति

उत्तराखंड सरकार और आईटीबीपी के मध्य स्थानीय उत्पादों की खरीद के लिए एमओयू साइन

01/04/2026
Next Post
ak sharma

उपभोक्ता अपने बकाये का भुगतान कर विकास में दे अपना अहम योगदान: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

भाजपा‌ नेता के नाबालिग बेटे को दबंग पिता-पुत्र ने पीटा, मुकदमा दर्ज

17/03/2021
Allahabad High Court

कृषि माफी योजना का लाभ नहीं देने पर कोर्ट नाराज, मुख्य सचिव को दिया ये आदेश

22/04/2022
amir khan and kiran rao

आमिर खान ने ऐनिवर्सरी पर किरण राव के लिए गाया- तुम बिन जाऊं कहां

30/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version