Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 31 दिसंबर तक जारी रहेगा प्रतिबंध : डीजीसीए

डीजीसीए DGCA

डीजीसीए

नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी के बढ़ते कहर को देखते हुए नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लेकर बड़ा फैसला किया है। डीजीसीए ने कहा अंतरराष्ट्रीय उड़ान पर प्रतिबंध 31 दिसंबर तक जारी रहेगा।

कोरोना वायरस का कहर एक बार फिर देश और दुनिया पर देखने को मिल रहा है। भारत में दैनिक मामलों में एक बार फिर वृद्धि दर्ज की जा रही है। गुरुवार को कोरोना वायरस के 44,489 नए मामले रिपोर्ट किए गए। वहीं, इस दौरान 524 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 92 लाख को पार कर गई है।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय कोरोना पॉजिटिव, ट्विट कर दी जानकारी

भारत की राजधानी दिल्ली वायरस के कहर से सबसे ज्यादा प्रभावित नजर आ रही है। दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,45,787 हो गई है। वहीं, अगर दुनियाभर की बात करें तो संक्रमितों की संख्या छह करोड़ को पार कर गई है। दुनिया में कोविड-19 के चलते जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 14 लाख से अधिक है।

दुनियाभर के 54 देशों में कोरोना की दूसरी लहर प्रचंड रूप ले चुकी है। इन देशों में से 25 यूरोपीय देश हैं, जिनमें जर्मनी, इटली, स्पेन और रूस जैसे देश शामिल हैं। वहीं, एशिया के 11 देश भी दूसरी लहर झेल रहे हैं, जिनमें ईरान, तुर्की, जॉर्डन, इंडोनेशिया, जॉर्जिया जैसे देश शामिल हैं। इसके अलावा अमेरिका, मैक्सिको, कनाडा, ब्राजील, कोलंबिया, अर्जेंटीना में भी रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं।

Exit mobile version