Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सेना के रिटायर कैप्टन को पुलिस ने किया गिरफ्तार, छेड़छाड़ का आरोप

Retired army captain arrested

Retired army captain arrested

दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग इलाके में छेड़छाड़ के एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसकी उम्र 65 साल है। वह आर्मी का रिटायर कैप्टन है और फिलहाल नोएडा, कानपुर और नागपुर में सिक्योरिटी एजेंसी चलाता है।

साउथ दिल्ली के फतेहपुर बेरी थाने की पुलिस पूर्व कैप्टन की गिरफ्तारी की है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी सुरेंद्र त्रेहन गाजियाबाद इलाके में रहता है। सुरेंद्र को दिल्ली के साकेत कोर्ट ने साल 2018 में थाना सफदरजंग में दर्ज छेड़खानी के एक मामले में भगोड़ा घोषित किया हुआ है।

बंगाल: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष पर जानलेवा हमला

पुलिस ने बताया कि सुरेंद्र का दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके में पेट्रोल पंप है। साल 2018 में इसी पेट्रोल पंप में काम करने वाली महिलाकर्मी से छेड़छाड़ का आरोप सुरेंद्र पर लगा था। इसी केस में आरोपी फरार चल रहा था।

बहरहाल, फतेहपुर बेरी थाने के एसएचओ कुलदीप सिंह की टीम ने सुरेंद्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले भी छेड़खानी की दो वारदातों को अंजाम दे चुका है।

सेना से रिटायर कैप्टन को दो साल पहले कोर्ट ने छोड़छाड़ के एक मामले में भगोड़ा घोषित किया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पहले भी दो महिलाओं के साथ छेड़खानी की वारदात को अंजाम दे चुका है।

Exit mobile version