Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रिटायर्ड IAS अरविंद कुमार बने सीएम योगी के नए सलाहकार

IAS Arvind Kumar

Retired IAS Arvind Kumar becomes CM Yogi's new advisor

लखनऊ। यूपी कैडर के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार (IAS Arvind Kumar) को 29 फरवरी 2024 तक के लिए मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया। अरविंद कुमार इसी साल फरवरी में रिटायर हुए हैं। अब वह सीएम योगी (CM Yogi) के औद्योगिक सेक्टर के लिए सलाहकार होंगे। इससे पहले अवनीश अवस्थी को रिटायरमेंट के बाद सीएम योगी का सलाहकार बनाया गया था।

यूपी सरकार ने बुधवार को जानकारी साझा करते हुए बताया कि राज्य के त्वरित अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास के लिए मुख्यमंत्री को औद्योगिक क्षेत्र में परामर्श देने के लिए 29 फरवरी 2024 तक के लिए रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार (IAS Arvind Kumar) को सलाहकार (औद्योगिक सेक्टर) नियुक्त किया गया है।

बता दें कि अरविंद कुमार (IAS Arvind Kumar) 1988 बैच के ACS रैंक के अधिकारी हैं। यूपी में निवेश लाने और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को सफल बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।

ट्विटर पर 23 करोड़ यूजर्स तक पहुंचा योगी के उत्सव प्रदेश का संदेश, नंबर एक पर ट्रेंड हुआ हैशटैग

इस समिट के माध्यस से प्रदेश को 33.50 लाख करोड़ के निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। माना जा रहा है कि इसके चलते ही उन्हें औद्योगिक क्षेत्र का सलाहकार नियुक्त किया गया है।

Exit mobile version