Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

खराब और एक्सपायर्ड लिपस्टिक को फेंके नहीं, ऐसे करें रियूज

Lipstick

Lipstick

लिपस्टिक (Lipstick) तो सभी लड़कियों और महिलाओं का फेवरेट कॉस्मेटिक प्रोडक्ट है। महिलाएं घर में हो या बाहर जाएं, होंठों पर लिपस्टिक जरूर लगाती हैं। पहले के समय में जब लिपस्टिक का चलन उतना नहीं था तब महिलाएं लाली (Lipstick) लगाया करती थी, लेकिन अब लिपस्टिक की कई सारी वैरायटी आ गई है। न्यूड से लेकर डार्क तक महिलाओं के कॉस्मेटिक में कई शेड्स अवेलेबल होते हैं।

पहले के समय में महिलाओं और लड़कियों के पास एक से दो लिपस्टिक (Lipstick) होते थे, लेकिन अब तो कई सारे शेड्स होते हैं। बहुत सारी लिपस्टिक होने के कारण महिलाएं सभी लिपस्टिक को पूरा खत्म होने तक नहीं लगा पती, जिससे वो एक्सपायर हो जाते हैं, या फिर खराब हो जाते हैं। ज्यादातर लोग लिपस्टिक (Lipstick)  को खराब और एक्सपायर्ड समझकर फेंक देते हैं, लेकिन आप इसे फेंकने के बजाए इस तरह से काम में ला सकती हैं।

बच्चों की पेंटिंग के लिए यूज करें

छोटे बच्चों को पेंटिंग और ड्रॉइंग का बहुत शौक होता है। बच्चों के लिए घरों में कई तरह के पेंट और कलर पेंसिल लाया जाता है। आप अपने पुराने लिपस्टिक को बच्चों को दे सकते हैं, जिसे वे कलर के लिए यूज कर सकें।

दीवार के छेद को भरें

घर और फर्निचर समेत कई चीजों में छेद या क्रेक हो जाता है, जिसे भरने के लिए आप लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकते हैं। लिपस्टिक को तोड़कर छेद या क्रेक में भरें और ऊपर से पुट्टी या पाउडर डालकर कवर कर दें। यह एक तुरंत किया जाने वाला उपचार है जिसे आप लिपस्टिक की मदद से निपटा सकते हैं।

होममेड लिप ऑयल और टिंट स्टोर करें

पुराने लिक्विड लिपस्टिक के डिब्बे या कवर आपके लिए बहुत काम का हो सकता है। बहुत से लोगों को घर पर ही लिप ऑयल, टिंट, लिप ग्लॉस और लिपस्टिक बनाने का शौक होता है। आप घर पर बनाएं लिपस्टिक और ऑयल को पुराने लिपस्टिक के डिब्बे को साफ कर रिफिल कर सकते हैं।

निशान बनाने के लिए यूज करें

रोजमर्रा के काम में महिलाओं को बहुत सी जगहों में नोट और निशान बनाने के लिए पेन, कलर पेंसिल और मार्कर की जरूरत होती है। आप अपने पुराने लिक्वीड और क्रेयॉन लिपस्टिक का इस्तेमाल निशान बनाने के लिए कर सकते हैं।

दोबारा इस्तेमाल करें

यदि आपका लिपस्टिक टूट गया है या फिर समय से पहले सुख गया है तो उसे पिघलाकर दूसरे कंटेनर में स्टोर कर फिर से इस्तेमाल कर सकते हैं।

Exit mobile version