• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व सीएम की जीभ काटने पर इनाम का ऐलान, BJP ने नेता को किया निष्कासित

Writer D by Writer D
22/12/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भाजपा नेता गजेंद्र झा को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की जुबान काटने वाले को 11 लाख देने संबंधी बयान पर उन्हें 15 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने को भी कहा गया है।

इस संबंध में मधुबनी के भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर झा ने बताया कि मांझी के संदर्भ में गजेंद्र झा का बयान अमर्यादित है और पार्टी अनुशासन के विपरीत है। इस कारण उन पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई है।

हालांकि, अब भी गजेंद्र झा अपने बयान पर टिके हुए हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपने बयान पर अडिग हूं। मुझे कोई डर नहीं कि पार्टी मेरे खिलाफ एक्शन लेगी। मैं भाजपा नेता से पहले ब्राह्मण हूं। जीतन राम मांझी ने जो कहा है, उसके लिए पहले वो माफी मांगे।

भाजपा नेता ने कहा कि राम का अपमान करने वाले जीतन राम मांझी को अगर राम में विश्वास नहीं तो सबसे पहले जीतन के बाद ‘राम’ लगाने वाले को खोजें। उन्होंने हिंदुओं का अपमान किया है। दरअसल, उनकी मीडिया में बने रहने की आदत है। वो चर्चा का विषय बनना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने ऐसा कहा है।

गजेंद्र झा भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हैं। उन्होंने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उक्त बातें कही थीं। उनके इस बयान के बाद पार्टी ने कार्रवाई करते हुए बाहर का रास्ता दिखाया है।

Omicron के खतरे के बीच इस देश में लगेगी वैक्सीन की चौथी डोज

सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए बीजेपी नेता गजेंद्र झा ने कहा था कि पंडितों ते खिलाफ बोलने वाले जीतन राम मांझी की जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। साथ ही जिंदगी भर उसका भरण पोषण किया जाएगा। हालांकि, उनके इस बयान पर हम में कड़ी आपत्ति जताई है।

पार्टी प्रवक्ता दानिश रिजवान ने खुले तौर पर कहा है कि किसकी मां ने दूध पिलाया है जो मांझी जी का जीभ काट ले। भाजपा नेतृत्व अपने नेताओं को संभाले, नहीं तो परिणाम बुरे होंगे। मांझी ने जब खेद प्रकट कर दिया तो फिर मामले को तूल देना ठीक नहीं है।

Tags: bihar newsgajendra jhajitan ram manjhiNational news
Previous Post

Omicron के खतरे के बीच इस देश में लगेगी वैक्सीन की चौथी डोज

Next Post

दुबई के शासक को छठवीं पत्नी को तलाक के लिए देने होंगे इतने अरब रुपए का हर्जाना

Writer D

Writer D

Related Posts

Vat Savitri Vrat
धर्म

घर पर कर रही है वट सावित्री की पूजा, तो जानें सही विधि और नियम

16/05/2026
Vat Savitri Vrat
Main Slider

वट सावित्री व्रत आज, जानें पूजा विधि से लेकर पारण तक सबकुछ

16/05/2026
summer
Main Slider

गर्मी में स्किन को रखें फ्रेश और हेल्दी, जानें आसान स्किन केयर टिप्स

16/05/2026
Hair Oil
Main Slider

सफेद बाल हो जाएंगे काला, इस्तेमाल करें ये हेयर ऑयल

16/05/2026
Krishi Sakhi
Main Slider

गो संरक्षण के साथ-साथ बड़ी संख्या में रोजगार का मास्टर प्लान तैयार

15/05/2026
Next Post

दुबई के शासक को छठवीं पत्नी को तलाक के लिए देने होंगे इतने अरब रुपए का हर्जाना

यह भी पढ़ें

Vivo brings world's first smartphone with 44MP OIS front camera

Vivo लेकर आया है 44MP OIS फ्रंट कैमरे के साथ विश्व का पहला स्मार्टफोन

05/05/2021
राहुल गांधी Rahul Gandhi

भाजपा सरकार बचाने के लिए राज्यपाल का इस्तेमाल पूरी तरह असंवैधानिक: राहुल गांधी

02/03/2021

चराचर जगत की हर शक्ति का आधार है मातृ शक्ति : सीएम योगी

14/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version