Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इनामी हिस्ट्रीशीटर अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Four arrested in cashier murder case

Four arrested in cashier murder case

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली के खीरो इलाके में गैंगेस्टर अधिनियम में वांछित 25 हज़ार रुपये के इनाम हिस्ट्रीशीटर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार (Arrested) किया है।

पुलिस सूत्रों से गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर खीरो इलाके की पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित हिस्ट्रीशीटर सौरभ सिहं पुत्र अजीत प्रताप सिंह को दहिरापुर मोड के पास से गिरफ्तार किया है।

बताया गया कि थाना गुरूबक्शगंज पर गैंगेस्टर अधिनियम में दर्ज मुकदमे में इनामी हिस्ट्रीशीटर आरोपी सौरभ सिंह पुत्र अजीत प्रताप सिंह निवासी ग्राम नायन थाना सलोन जिला रायबेरली वांछित है।

इस आरोपी के खिलाफ विभिन्न अदालतों में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले चल रहे है जिनमे मारपीट, हत्या का प्रयास, अपहरण, गुंडा एक्ट चारसौबीसी, शस्त्र अधिनियम समेत अनेको मामले शामिल हैं। आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है ।

Exit mobile version