Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

योगी कैबिनेट में गंगा एक्सप्रेस-वे के RFQ और RFP को मिली मंजूरी

Yogi cabinet

उत्तर प्रदेश सरकार ने कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लिया है। इसके मुताबिक, 16 जिलों में PPP मॉडल पर मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। इसके लिए जिलों के नाम भी तय हो गए हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महत्वकांक्षी गंगा एक्सप्रेस-वे के RFQ और RFP को भी मंजूरी मिल गई है। कुछ ही देर में सरकार की तरफ से कैबिनेट में हुए फैसलों की जानकारी दी जाएगी।

गन्ना किसानों को भी सरकार बड़ा तोहफा दे सकती है। बताया जाता है कि कैबिनेट में पेराई सत्र 2021-22 के लिए गन्ना मूल्य पर भी कुछ फैसले लिए गए हैं। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की स्मृति में भी कुछ योजनाओं का ऐलान संभव है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में अभी गन्ना किसानों को गन्ने की कीमत 310 रुपए, 315 रुपए और 325 रुपए प्रति क्विंटल मिल रहा है। गन्ने की यह कीमत तीन वैराइटी के हिसाब से रखी गई है। प्रदेश में किसान गन्ने की कीमत 400 रुपए किए जाने की मांग कर रहे हैं।

CM पुष्कर इस दिन से शुरू करेंगे जनता दर्शन, आमजन की सुनेंगे समस्याएं

केंद्र सरकार ने कुछ दिनों पहले ही गन्ने का उचित एवं लाभकारी मूल्य  5 रुपए बढ़ाकर 290 रुपए प्रति क्विंटल किया था। उधर, पंजाब सरकार ने भी गन्ने का राज्य परामर्श मूल्य (एसएपी) 310 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 360 रुपए करने का ऐलान कर दिया है। पंजाब की ही तरह उत्तर प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में गन्ना के सबसे उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश में एसएपी में बढ़ोतरी का ऐलान हो सकता है।

कहा जा रहा है कि आज कैबिनेट में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह से जुड़े कुछ प्रस्ताव भी हैं। दरअसल, सरकार ने कल्याण सिंह के निधन के बाद उनके नाम पर तमाम घोषणाएं की है, आज कैबिनेट में उनके नाम पर योजनाएं शुरू करने वाले प्रस्तावों को भी पास किया जा सकता है। इसके साथ ही कैबिनेट में कई अन्य महत्वपूर्ण फैसले होने की संभावना है।

Exit mobile version