• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रिचा ने हिंदी में यूपीएससी परीक्षा देकर हासिल की 274वीं रैंक

Desk by Desk
05/08/2020
in ख़ास खबर, राष्ट्रीय, शिक्षा
0
संघ लोक सेवा आयोग

संघ लोक सेवा आयोग

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नोएडा| यूपीएससी के परीक्षा परिणाम में नोएडा के दो होनहारों ने अपना स्थान बनाकर नाम रोशन किया है। इनमें नोएडा सेक्टर 12 निवासी अपूर्व चौहान ने 34 वी रैंक हासिल की है। इसी तरह सेक्टर 51 निवासी रिचा रत्नम ने हिंदी में परीक्षा देकर 274वीं रैंक हासिल की है। अपूर्व चौहान ने इससे पहले भारतीय पुलिस सेवा परीक्षा सफलता हासिल कर 148वीं रैंक हासिल की थी।

रैपर बादशाह : मुंबई पुलिस फर्जी व्यूज केस में कर रही पूछताछ

पुलिस एकेडमी में प्रशिक्षण पर है अपूर्व

अपूर्व चौहान की मां डॉ आभा चौहान ने जानकारी दी की उनका परिवार मूल रूप से मेरठ का रहने वाला है। नोएडा में 1989 से रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि अपूर्व की शुरुआती शिक्षा नोएडा में ही हुई है। इसके बाद उन्होंने अपनी बोर्ड की पढ़ाई डीपीएस आरके पुरम से पूरी की है। आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग करने के बाद अपूर्व 2017 आईआरएस कस्टम और आईआरएस इनकम टैक्स भी क्वालीफाई कर चुके हैं। उन्होंने जानकारी दी कि अपूर्व चौहान ने 2018 में आईपीएस क्वालीफाई किया। क्वालीफाई करने के दौरान उनकी 148 रैंक आई थी। फिलहाल अपूर्व पुलिस एकेडमी में प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं। यह भी जानकारी दी कि उनके परिवार के सभी सदस्य चिकित्सा सेवा से जुड़े हुए हैं। अपूर्व के पिता डॉ सुनील चौहान के साथ वह भी चिकित्सा सेवा से जुड़ी हुई है। परिवार में अपूर्व की बहन डॉ सुरभि चौहान भी चिकित्सा सेवा से जुड़ी हैं।

दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल ने पास की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा

हिंदी में दी सिविल की परीक्षा

नोएडा सेक्टर 51 निवासिनी रिचा रत्नम ने अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा हासिल करने के बाद भी सिविल सेवा की परीक्षा हिंदी में दी। रिचा रत्नम ने जानकारी दी कि वे मूल रूप से सीवान की रहने वाली है। नोएडा में उनके भाई रहते हैं और उन्होंने 3 वर्षों में यही से रह कर पढ़ाई की है। उन्होंने बताया कि उनके पिता शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव रिटायर्ड प्रोफेसर हैं जबकि मां शशि कला श्रीवास्तव ग्रहणी है। उन्होंने तैयारी के दौरान किसी तरह की कोई कोचिंग नहीं ली है। हिंदी में परीक्षा देने के अनुभव पर उन्होंने कहा की हिंदी में कंटेंट कम होने की वजह से उन्हें अधिक मेहनत लगी है वहीं बहुत से ऐसे शब्द है जो पढ़ाई के दौरान अनुवाद करने में समस्या सामने आती है। उन्होंने बताया कि पांचवें प्रयास में उन्हें यह सफलता हासिल हुई है।

Tags: cse 2019 resultIAS Resultias result 2020Pradeep Singhpradeep singh iaspradeep singh upscricha ratnam upscricha ratnam upsc cse rank 274upsc 2019upsc 2019 resultupsc 2019 topperupsc 2020 resultupsc cse 2019 resultupsc cse resultupsc cse result 2019upsc cse result 2020upsc final resultupsc final result 2019upsc rank 274upsc resultupsc result 2019UPSC Result 2020upsc resultsupsc results 2019upsc results 2020UPSC topperupsc topper 2019upsc topper 2020उपस्क रिजल्टउपस्क रिजल्ट २०१९यूपीएससी रिचा रत्नमयूपीएससी रिजल्टयूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2018संघ लोक सेवा आयोग
Previous Post

दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल ने पास की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- सुशांत की मौत की सच्चाई सामने आनी चाहिए

Desk

Desk

Related Posts

Kedarnath
राष्ट्रीय

22 दिनों में 5.23 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन, बेहतर व्यवस्थाओं से श्रद्धालुओं में उत्साह, प्रशासन की हो रही सराहना

13/05/2026
PM Modi
Main Slider

ईंधन बचत को लेकर PM मोदी की पहल, काफिले में शामिल वाहनों की संख्या घटाई

13/05/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी कैबिनेट की बड़ी बैठक, राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत को लेकर लिए गए अहम फैसले

13/05/2026
CM Vishnudev
राजनीति

ऊर्जा संरक्षण की दिशा में उठाया गया हर कदम राष्ट्रनिर्माण में योगदान है : मुख्यमंत्री साय

13/05/2026
Haryana civic polls
Main Slider

हरियाणा निकाय चुनाव: हुड्डा के गढ़ में बीजेपी की सेंध, सांपला में पार्टी को मिली जीत

13/05/2026
Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- सुशांत की मौत की सच्चाई सामने आनी चाहिए

यह भी पढ़ें

2026 में करोड़ों मोबाइल यूजर्स पर पड़ेगी दोहरी मार, हो गई ये दो बड़ी भविष्यवाणी!

2026 में मोबाइल यूजर्स की जेब पर बढ़ेगा बोझ, हो गई ये दो बड़ी भविष्यवाणी!

19/12/2025
Ramesh Bidhuri

लोकसभा में बीजेपी सांसद ने किया अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल, स्पीकर ने दी कड़ी चेतावनी

22/09/2023
ranveer shori

रणवीर शौरी ने नेपोटिज्म पर की खुलकर बात, बोले-बॉलीवुड में है कुछ परिवारों की ठेकेदारी

19/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version