Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे बोलीं- जय बाजपेई से पाई-पाई वसूलूंगी

ऋचा दुबे

ऋचा दुबे

लखनऊ। बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतारने वाले दुर्दांत विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे 21 दिन बाद मीडिया के सामने आई। विकास की करोड़ों की संपत्ति के सवाल पर ऋचा ने बताया कि वह वह विकास की संपत्तियों के बारे कुछ नहीं जानती।

इसके लिए विकास की डायरी देखूंगी और जय बाजपेई से मिलकर पैसे वसूलूंगी। हालांकि ऋचा ने कहा कि वह सिर्फ एक बार पंचायत चुनाव के दौरान मिली है। कृष्णानगर के आवास पर कुछ मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान 2 जुलाई की रात जघन्य वारदात पर ऋचा ने कहा कि मैं 17 घरों की बर्बादी का दर्द बयां नहीं कर सकती।

पुलिसकर्मियों की पत्नियां विधवा होने के लिए नहीं थी, लेकिन विकास की जिद ने कर दिया। मैं उनका दर्द समझ सकती हूं। एक समय लगा कि अगर वह सामने होता तो खुद अपने हाथ से गोली मार देती। संपत्ति के संबंध में उसने कहा कि विकास अगर करोड़पति होता और विदेशों में संपत्ति होती तो वह लखनऊ में नहीं रहती।

बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सीबीआई अदालत में लालकृष्ण आडवाणी का बयान दर्ज

वह भी विदेश में अपने बच्चों के साथ लग्जरी जीवन जीती। सिर्फ यह कल्पना हैं। जो संपत्ति है वह सब सामने हैं। दो जुलाई की रात क्या हुआ था? उसे नहीं मालूम। दो बजे रात को विकास का फोन आया। उसने कहा कि गांव में उसका कुछ लोगों से विवाद हो गया है।

वह बच्चों के साथ घर छोड़कर कहीं चली जाए। इस पर ऋचा ने कहा कि तुमने मेरा घर बर्बाद कर दिया। विकास ने दूसरी तरफ से गालियां देते हुए घर छोड़ने की हिदायत दी। इस पर गुस्से में रिचा ने मोबाइल को पटक दिया। इसके बाद पैदल ही बच्चे को लेकर निकल गई थी।

उसे पुलिस पर हमले की जानकारी बस स्टेशन के एक होटल में नाश्ता करते समय सुबह 7.30 बजे हुई। वहां पता चला कि विकास दुबे ने सीओ सहित आठ पुलिसकर्मियों को गोली मार दी। आठ घायल भी हैं। इसके बाद वह छिपते हुए वहां से निकल गई।

Exit mobile version