Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सुअर की किडनी ट्रांसप्लांट कराने वाले पहले व्यक्ति की मौत, दो महीने पहले हुई थी सर्जरी

Rick Slayman

Rick Slayman

मैसाच्युसेट्स। दो महीने पहले रिक स्लेमैन (Rick Slayman) के शरीर में सुअर की किडनी (Pig Kidney) लगाई गई थी। दुनिया ऐसा काम पहली बार किया गया था कि किसी जानवर का अंग इंसान के शरीर में ट्रांसप्लांट (Transplant) किया जाए। इस साल मार्च महीने में हुई इस सर्जरी की पूरी दुनिया में काफी चर्चा हुई थी। लेकिन सुअर की किडनी रिक को सिर्फ दो महीने ही जीवित रख पाई।

62 वर्षीय रिक (Rick Slayman) अमेरिका के मैसाच्युसेट्स के वेमाउथ इलाके के रहने वाले थे। उनके शरीर में सुअर की किडनी को जेनेटिकली मॉडिफाई करके लगाया गया था। इस सर्जरी में करीब चार घंटे लगे थे। ऑपरेशन 16 मार्च 2024 को मैसाच्युसेट्स जनरल हॉस्पिटल में किया गया था। स्लेमैन को किडनी की बीमारी आखिरी स्टेज में थी।

इससे पहले वो अपने शरीर में इंसान की किडनी ट्रांसप्लांट (Kidney Transplant) करवा चुके थे। लेकिन कुछ सालों बाद वह फेल हो गई थी। इसके बाद डॉक्टरों ने सुअर की किडनी ट्रांसप्लांट करने का फैसला लिया।

पीएम मोदी ने दशाश्वमेधघाट पर किया गंगा पूजन, दुग्धाभिषेक कर मांगा जीत का आशीर्वाद

स्लेमैन (Rick Slayman) की डायलिसिस शुरू हुई। लेकिन उनकी दिक्कत बढ़ती जा रही थी। डॉक्टरों की उम्मीद थी कि सुअर की किडनी लंबे समय तक साथ देगी। लेकिन इससे पहले इस तरह की सर्जरी नहीं की गई थी।

सर्जरी के कुछ हफ्तों के बाद रिक (Rick Slayman) की मौत

डॉक्टरों ने सुअर की किडनी (Pig Kidney) को जेनेटिकली मॉडिफाई किया, ताकि वो रिक स्लेमैन के शरीर के साथ मैच कर सके। रिक की सर्जरी हुई। और कुछ ही हफ्तों बाद वो मर गए। लेकिन उनकी सर्जरी करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि किडनी ट्रांसप्लांट (Kidney Transplant) का रिक की मौत से कोई लेना-देना नहीं है।

2022 में पहली बार लगी थी सुअर की किडनी (Pig Kidney)

जानवरों से इंसानों में जेनेटिकली मॉडिफाई अंगों का प्रत्यारोपण करने को जेनोट्रांसप्लांटेशन कहते हैं। इससे अंगों की बढ़ती डिमांड पूरी की जा सकती है। रिक स्लेमैन से पहले भी ब्रेन डेड मरीज के शरीर में जानवरों के अंग का प्रत्यारोपण किया गया था। साल 2022 में मैरीलैंड के एक व्यक्ति को सुअर की किडनी सबसे पहले लगाई गई थी। लेकिन वह सर्जरी के कुछ ही घंटे बाद मर गया था।

Exit mobile version