Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

घर में इस हिस्से में रखें कामधेनु गाय, धन-सम्पदा में होगी वृद्धि

Kamdhenu Cow

Kamdhenu Cow

वास्तु में घर में कामधेनु गाय (Kamdhenu Cow)  की मूर्ति को स्थापित करना बेहद शुभ माना गया है। समुद्र मंथन के दौरान निकले 14 बहुमूल्य रत्नों में कामधेनु गाय भी शामिल हैं। वास्तु में कामधेनु गाय को धन, सुख-सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि घर में कामधेनु की मूर्ति रखने से धन-संपदा में वृद्धि होगी ।

वास्तु एक्सपर्ट के अनुसार, कामधेनु गाय में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। मनोकामना की पूर्ति और जीवन में खुशियों के आगमन के लिए कामधेनु गाय की मूर्ति को स्थापित रखना मंगलकारी माना गया है। आइए जानते हैं घर में कामधेनु गाय रखने के वास्तु टिप्स…

घर में कामधेनु गाय (Kamdhenu Cow)  रखने के वास्तु टिप्स :

– वास्तु के अनुसार, घर में कामधेनु गाय (Kamdhenu Cow)  की ऐसी मूर्ति रखें, जिसमें उसके साथ बछड़ा भी हो। इसे नंदिनी कहा जाता है। मान्यता है कि कामधेनु गाय और नंदिनी बछड़े की मूर्ति रखने से घर में सुख-शांति बनी रहेगी और जीवन की परेशानियां धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं।

– घर या ऑफिस में उत्तर-पूर्व दिशा में कामधेनु गाय की मूर्ति को स्थापित कर सकते हैं।

– वास्तु के अनुसार, घर में चांदी, तांबा और पीतल की धातु से बनी कामधेनु की मूर्ति बेहद शुभ होती है।

– वास्तु के अनुसार, गोपद्वव्रत, गोवत्सद्वादशी व्रत, गोपाअष्टमी, गोवर्धन पूजा और धनतेरस के पावन पर्व पर घर में कामधेनु गाय ला सकते हैं। इसके अलावा पंडित या ज्योतिषाचार्य से सलाह लेकर भी किसी भी शुभ मुहूर्त में घर में कामधेनु गाय की मूर्ति स्थापित कर सकते हैं।

– वास्तु के मुताबिक, प्रवेश द्वार पर संगमरमर से कामधेनु मूर्ति (Kamdhenu Cow) रखनी चाहिए।

– घर के पूजाघर और मेनगेट पर कामधेनु गाय (Kamdhenu Cow) की प्रतिमा रखना लाभकारी माना गया है।

Exit mobile version