Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रिंकू सिंह बनेंगे सरकारी अधिकारी, योगी सरकार ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी

Rinku Singh will become a government officer

Rinku Singh will become a government officer

लखनऊ। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ और आईपीएल में धूम मचाने वाले रिंकू सिंह (Cricketer Rinku Singh) को उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) ने बड़ा तोहफा दिया है। खेल जगत में उनके उपलब्धियों के लिए उन्हें खेल कोटा से बेसिक शिक्षक अधिकारी (BSA) बनाने का फैसला लिया गया है।

रिंकू को उनके खेल क्षेत्र में इंटरनेशनल पदक जीतने पर यह नियुक्ति मिल रही है। यूपी सरकार ( UP Government) के द्वारा उनका सीधा चयन विशेष नियमावली 2022 के तहत की जा रही है। क्रिकेटर रिंकू को सभी जरूरी दस्तावेजों को संबंधित पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया है। दस्तावेजों की पुष्टि और सत्यापन के बाद, रिंकू का प्रोविजनल अपॉइंटमेंट की जाएगी।

रिंकू सिंह (Rinku Singh) की अलीगढ़ जिले के अंतर्गत अमीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) के पद पर नियुक्त की जाएगी। यह नियुक्ति शासन के 16 मई, 2025 के आदेश के अनुसार किया जा रहा है। रिंकू सिंह ने 8 जून को राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज (Samajwadi Party MP Priya Saroj) के सगाई की है। उनकी होने वाली पत्नी मछलीशहर से सांसद हैं।

2023 में सुर्खियों में आए थे रिंकू सिंह

रिंकू सिंह 2023 में सुर्खियों में तब आए थे जब उन्होंने आईपीएल में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए लगातार पांच गेंदों पर पांच छक्के लगाकर मैच जीत दिया था।

रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने दिया साथ रिंकू ने गुजरात टाइटंस के गेंदबाज़ यश दयाल के गेंदबाजी पर ये कारनाम करके दिखाया था। कोलकाता को आखिरी ओवर में जीत के लिए 29 रन की ज़रूरत थी और रिंकू ने 5 छक्के लगातार मारकर 3 विकेट रहते ही जीत दिला दी। रिंकू सिंह यूपी के अलीगढ़ के एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता एक गैस एजेंसी के तहत एलपीजी सिलेंडर के वितरण का काम किया करते थे। शुरुआत में रिंकू ने भी अपने पिता का इस काम में हाथ बंटाया। हालांकि, बाद में अपनी मेहनत के बलबूते अंतरराष्ट्रीय खेल में अपना नाम कमाया।

छह और खिलाड़ियों को भी सरकारी सेवा का मौका

रिंकू सिंह के साथ छह अन्य खिलाड़ियों को भी अलग-अलग विभागों में नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इनमें प्रवीण कुमार और राजकुमार पाल को गृह विभाग में पुलिस उप अधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है। अजीत सिंह और सिमरन को पंचायती राज विभाग में जिला पंचायती राज अधिकारी के पद पर नियुक्त किया है। प्रीति पाल को ग्रामीण विकास विभाग में खंड विकास अधिकारी का जिम्मा सौंपा गया है और किरन वालियान को वन विभाग में क्षेत्रीय वन अधिकारी पद मिला है। सरकार का यह कदम प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को मान्यता देने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है।

Exit mobile version