Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ऋत्विक धनजानी ने छोड़ा खतरों के खिलाड़ी, शो से बाहर जाने की बता रहे यह वजह

Ritwik Dhanjani left the players

ऋत्विक धनजानीRitwik Dhanjani left the players

खतरों के खिलाड़ी को लॉकडाउन के बाद लॉन्च हुए 2 हफ्ते बीत गए हैं। शो को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। शो में पुराने सीजन्स के कंटेस्टेंट्स पार्टिसिपेट कर रहे हैं। खतरों के खिलाड़ी मुंबई की फिल्म सिटी में शो शूट हो रहा है। इस बीच खबर है कि एक्टर ऋत्विक धनजानी ने बीच में ही शो छोड़ दिया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ऋत्विक ने रोहित शेट्टी का शो अचानक से छोड़ने का फैसला किया। इसकी वजह बताते हुए ऋत्विक ने पर्सनल कमिटमेंट्स की वजह बताई है।

“राजस्थान पीटीईटी “ परीक्षा फिर हुई स्थगित, स्टूडेंट्स को करना पड़ सकता है इंतजार

शो में ऋत्विक काफी अच्छा कर रहे थे। वे इस शो के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक थे। लेकिन एक्टर को पर्सनल कमिटमेंट के चलते शो को बीच में ही छोड़ना पड़ा।

बताया जा रहा है एक्टर को एक दिन के लिए मुंबई से बाहर ट्रैवल करना था। ऐसे में कोरोना वायरस के नए रूल्स के मुताबिक, दूसरे कंटेस्टेंट्स और क्रू की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए एक्टर ने शो से बाहर होने का फैसला किया।

ये फैसला लेना ऋत्विक के लिए काफी कठिन था। लेकिन उनके पास कोई और ऑप्शन नहीं था। कोरोना की वजह से शहर के बाहर जाने के बाद ऋत्विक के लिए फिर से खतरों के खिलाड़ी शूट करना बाकियों के लिए रिस्की होता।

शो की शूटिंग के दौरान काफी सेफ्टी और एहतियात बरते जा रहे हैं। ऐसे में किसी भी सेलेब्स का बाहर जाकर आना दूसरे कंटेस्टेंट्स की सेहत पर असर डाल सकता था। अब ऋत्विक के जाने से उनके फैंस निराश तो जरूर होंगे।

Exit mobile version