Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रिया चक्रवर्ती ने की थी एक्टर के ई-मेल अकाउंट से छेड़छाड़! बदलना चाहती थीं पासवर्ड

Riya Chakraborty

रिया चक्रवर्ती

नई दिल्ली| सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई (CBI) ने रिया चक्रवर्ती, इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, श्रुति मोदी और अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस मामले को लेकर केंद्र सरकार ने सीबीआई से संपर्क किया था जिसके बाद सभी जरुरी प्रक्रिया को पूरी करते हुए रिया और उनके परिवार वालों और अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इस केस को लगातार कुछ न कुछ नया खुलासे सामने आ रहे हैं जिसे देखकर सभी हैरान हैं। सीबीआई जांच में सभी की पैनी निगाहें रिया पर बनी हुई हैं। इसी बीच खबरें औ रही हैं कि सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने उनका ई-मेल चलाने की कोशिश की थी। इतना ही नहीं उन्होंने कई सारी मेल भी डिलीट कर ई-मेल से छेड़छाड़ की हैं।

शिल्पा शेट्टी ने सास के साथ किया ऐसा गदर डांस

रिया ने सुशांत की मृत्यु के बाद उनका ई-मेल चलाने की कोशिश की थी। यह एक्टिविटी सुशांत की मृत्यु वाले दिन ही हुई थी। रिया ने ई-मेल चलाने के साथ-साथ अकाउंट का पासवर्ड भी बदलने की कोशिश की थी। ताकी कोई दूसरा उसे एक्सेस न कर सके। रिया को लेकर हो रहे इन खुलासों से उनकी मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि खबरें ये भी हैं कि सुशांत की मैनेजर दिशा के निधन के बाद यानि 8 से 13 जून के बीच सुशांत ने रिया को कई कॉल किए थे। हालांकि उनकी कॉल रिया तक नहीं पहुंची क्योंकि रिया ने उन्हें ब्लॉक कर दिया था।

सुशांत सिंह राजपूत की पर्सनल डायरी से गायब हैं कुछ पन्ने

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत 14 जून 2020 को हो गई थी। उन्होंने अपने मुंबई वाली अपार्टमेंट में फांसी लगा ली थी। पुलिस ने बताया था कि सुशांत डिप्रेशन का शिकार थे। हालांकि उन्होंने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इस बारे में अभी तक पता नहीं लग पाया है। वहीं बेटे सुशांत सिंह राजपूत के पिता के.के. सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए कुछ दिनों पहले बिहार में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने रिया पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। केके के आरोप के बाद से रिया लगातार सुर्खियों में छाई हुईं है।

Exit mobile version