Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

विवादों में रहे रिया चक्रवर्ती – जिया खान संग महेश भट्ट के ये वीडियोज

Mahesh Bhatt Rhea Chakraborty Video

महेश भट्ट जिया खान रिया चक्रवर्ती

नई दिल्ली| बॉलीवुड डायरेक्टर महेश भट्ट आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। महेश भट्ट की पर्सनल लाइफ की अगर बात करें तो वह काफी विवाद में रही है। सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून की सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद उनके पिता केके सिंह ने गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर करवाकर सभी को दिवंगत एक्टर को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। इसके बाद महेश भट्ट संग रिया चक्रवर्ती और दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान के कुछ वीडियो सामने आए थे।

शिवांगी जोशी और मोहसिन खान ने बेबी शॉवर में किया रोमांटिक डांस

रिया चक्रवर्ती बात करते हुए बताती हैं कि फिल्म जलेबी को करने के बाद कैसे प्यार को लेकर उनकी सोच बदल गई है। रिया कहती हैं, पहले मैं वही सोचती थी जैसे बाकी सब सोचते हैं जैसे डेट पर जाना, रोमांटिक चीजें करना। इसके बाद एक या 1.5 साल बाद ऐसा समय आता है जब आपका इन सबसे मन भर जाता है और फिर आप एक दूसरे को बदलना चाहते हैं।

रिया आगे कहती हैं, लेकिन अब मुझे लगता है कि चीजें अलग हैं। अब प्यार को लेकर मेरी सोच बदल गई है। सोच गहरी हो गई है और रियल फीलिंग है। इसका यही मतलब है कि मैं पूरी लाइफ सिंगल रहने वाली हूं। इस वीडियो में महेश भट्ट रिया के कंधे पर सिर रखे नजर आए।

जिया खान संग वीडियो

वहीं, महेश भट्ट का जिया खान के साथ एक पुराना वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह जिया का हाथ पकड़े नजर आए थे। इस वीडियो को लेकर ट्रोल्स ने महेश भट्ट पर जमकर निशाना साधा था।

Exit mobile version