Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रिया चक्रवर्ती हमारी आरोपी है, सबूत मिलते ही होगी गिरफ्तारी : डीजीपी बिहार

रिया चक्रवर्ती

बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की जांच कर रही बिहार पुलिस के डीजीपी ने कहा है, रिया जांच में सहयोग नहीं नहीं कर रहीं हैं। वहीं, मुंबई पुलिस का भी कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। डीजीपी ने यह भी आरोप लगाया है की अभी तक सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी तक बिहार पुलिस को नहीं मिली है। बिहार के डीजीपी ने कहा, रिया चक्रवर्ती हमारी आरोपी है। हम रिया के खिलाफ सबूत जुटाने आए हैं, लेकिन मुंबई पुलिस हमें जांच नहीं करने दे रही है। हम ये नहीं कह रहे हैं कि मुंबई पुलिस रिया को बचा रही है।

सुशांत सिंह राजपूत केस : रिया के वकील ने अब पुलिस के इन आरोपों का किया खंडन

सुशांत सिंह मामले में बिहार पुलिस ने जांच कर कई पहलुओं पर जानकारी इकट्ठा की है। बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा, क्या खाते से 15 करोड़ जाना जांच का विषय नहीं है? पैसे के मामले को लेकर अभी तक कोई जांच नहीं हुई है। हमारी किसी से कोई निजी दुश्मनी नहीं है, लेकिन हमारे आईपीएस के साथ बंदी जैसा बर्ताव मुंबई में हुआ, उन्हें जबरन क्वारनटीन किया गया।

डीजीपी ने कहा कहा, रिया चक्रवर्ती हमारी आरोपी है। हम रिया के खिलाफ सबूत जुटाने आए हैं, लेकिन मुंबई पुलिस हमें जांच नहीं करने दे रही है, हम ये नहीं कह रहे हैं कि मुंबई पुलिस रिया को बचा रही है। अगर सबूत मिले तो रिया के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होगा।

डीजीपी ने कहा, विनय तिवारी आधिकारिक काम से मुंबई गए थे, सूचना देकर गए थे। आईपीएस मेस में ठहरने की रिक्वेस्ट करके गए थे, अपने लिए वाहन के लिए रिक्वेस्ट करके गए हैं। विनय तिवारी कोई सीक्रेट तरीके से नहीं गए थे। महाराष्ट्र सरकार की क्वारनटीन गाइडलाइन से लगता है कि ऐसा करने की जरूरत नहीं थी।

उन्होंने कहा, मुंबई पुलिस को पता था कि विनय तिवारी वहां आ रहे हैं। मुंबई के डीजीपी को मैंने पहले ही चिट्ठी और टेलीफोन करके उन्हें विनय तिवारी के बारे में जानकारी दे दी थी। इसके बाद भी मुंबई पुलिस ने जो किया है इसकी जरूरत नहीं थी। महाराष्ट्र सरकार की क्वारनटीन गाइडलाइन के हिसाब से विनय तिवारी को छूट दी जा सकती थी।

 

Exit mobile version