Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रिया चक्रवर्ती ने लगाया आरोप, बोलीं- ‘मेरा शारीरिक उत्पीड़न करने की कोशिश की’

Riya Chakraborty

रिया चक्रवर्ती

नई दिल्ली। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। इस बीच रिया चक्रवर्ती ने दिवगंत अभिनेता के परिवार के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत का रिश्ता उनके परिवार के साथ ठीक नहीं था। रिया चक्रवर्ती  ने उनकी बहन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। रिया ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने उनका शारीरिक उत्पीड़न करने की कोशिश की थी।

विश्व में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2.43 करोड़ के पार, 8.30 लाख कालकवलित

रिया चक्रवर्ती ने कहा है कि उनके सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के साथ रिश्ते अच्छे नहीं थे। रिया ने दिवंगत अभिनेता की बड़ी बहन पर उनका शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप भी लगाया है। रिया चक्रवर्ती ने एक पार्टी का जिक्र करते हुए कहा, ‘एक पार्टी में मैं सुशांत सिंह राजपूत और उनकी बहन प्रियंका सहित उनके परिवार के अन्य लोग थे। प्रियंका ने नशे में मेरा उत्पीड़न करने की कोशिश की। मुझे अनचाही जगह हाथ भी लगाया।’

रिया चक्रवर्ती ने यह भी बताया है , ‘यह देखकर मैं बेहद हैरान हो गईं और मैं प्रियंका के कमरे से तुरंत निकल जाने को कहा। इसके बाद मैं खुद ही घर से निकल गईं था। इस घटना के अगले दिन मैंने सुशांत सिंह राजपूत को बताया क्योंकि मैं वहां से आधी रात को चेन्नई के लिए निकल गई थी। चेन्नई में मेरी फिल्म का मुहूर्त था। यह बात मैंने सुशांत सिंह राजपूत तो चैट पर बताई।

आत्महत्या के खयाल पर बोलीं रिया- ‘कोई गोली ही मार दे, क्योंकि…’

रिया चक्रवर्ती ने आगे कहा, ‘सुशांत सिंह राजपूत के अपने परिवार के साथ कैसे रिश्ते थे। अभिनेत्री ने कहा, ‘सुशांत के अपने परिवार के साथ शुरू से ही खराब रिश्ते थे। कम उम्र में सुशांत के पिता ने उन्हें छोड़ दिया था। मेरे सुशांत की जिंदगी में जाने से पहले तक वह पांच साल से अपने पिता से नहीं मिले थे। यहां तक कि मुझे पता नहीं था कि सुशांत की एक बहन मुंबई में भी थी। उनकी बहनें लोग सुशांत सिंह राजपूत से मिलने आते थे और एक दिन भी नहीं रुकते थे।

Exit mobile version