Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सुशांत की मौत से पहले की आखिरी रात रिया ने की थीं 5 कॉल्स

रिया चक्रवर्ती Riya Chakraborty

रिया चक्रवर्ती

नई दिल्ली| सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के खिलाफ सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर दर्ज होने के बाद से रिया की कॉल डिटेल्स से लेकर उनके बैंक अकाउंट्स तक की जांच हो रही है। अब इसी बीच रिया की कॉल डिटेल्स सामने आई हैं।

सलमान खान ने किया अपने ब्रांड के मास्क का प्रमोशन, यूजर्स ने की ब्रांड को बॉयकॉट की मांग

रिया की कॉल डिटेल्स के जरिए पता चला है कि 13 जून 2020 की रात रिया ने 5 कॉल्स की थी। 13 जून शाम रिया ने 7 बजकर 50 मिनट पर कास्टिंग डायरेक्टर निशा चिटालिया को कॉल किया था। इस दौरान दोनों के बीच 1 मिनट की बात हुई थी। इसके बाद रिया ने 8 बजकर 53 सेकेंड पर रिया ने फिर निशा से बात की थी और इस दौरान दोनों के बीच 57 सेकेंड की बात हुई।

फिर 8 बजकर 26 मिनट पर रिया ने प्रोड्यूसर-डायरेक्टर इंद्रजीत नातोजी को कॉल किया। इस दौरान दोनों के बीच 23 मिनट 14 सेकेंड बात हुई।

रिया ने फिर 9 बजकर 21 मिनट पर रूपा चड्ढा नाम की महिला को कॉल किया था और इस दौरान दोनों की 7 मिनट 8 सेकेंड लंबी बात हुई। फिर आखिरी खाल रिया ने किसी एयू नाम से रजिस्टर्ड नंबर पर कॉल की। दोनों की 1 मिनट 38 सेकेंड बात हुई थी।

सुशांत से जुड़े लोगों के बयान एक के बाद एक सामने आ रहे हैं। हाल ही में सुशांत के पूर्व ड्राइवर का सामने आया है। उन्होंने दावा किया है कि रिया चक्रवर्ती उस समय भी पार्टी करती थीं, जब सुशांत बीमार रहते थे।

करीना कपूर की मेकअप आर्टिस्ट ने कहा- वह हमेशा से ही दूसरा बच्चा चाहती थीं

सुशांत सिंह राजपूत के पूर्व ड्राइवर ने कहा कि उन्होंने लोगों से सुना है कि एक्ट्रेस रिया बॉयफ्रेंड सुशांत के बीमार रहने के दौरान भी पार्टी करती थीं। पूर्व ड्राइवर ने यह भी बताया कि एक बार तो वह खुद रिया चक्रवर्ती, शौविक और सुशांत की बहन प्रियंका को पार्टी में लेकर गए थे। इसके बाद, सुशांत की बहन दिल्ली चली गई थीं। ड्राइवर ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत अपनी बहन के काफी करीब थे।

Exit mobile version