Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राजद और कांग्रेस ने अपमान किया की मृत्यु से संघर्ष नहीं कर पाए रघुवंश : सुशील

सुशील कुमार मोदी

सुशील कुमार मोदी

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आरोप लगाते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह के जीवनकाल में उनका इतना अपमान किया कि वे मत्यु से संघर्ष नहीं कर पाये।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता श्री मोदी ने सोमवार को ट्वीट किया, “राजद और कांग्रेस ने रघुवंश प्रसाद सिंह के जीवनकाल में उनका इतना अपमान किया कि वे मत्यु से संघर्ष नहीं कर पाये। किसी ने ‘एक लोटा पानी’ बताया तो किसी ने सामान्य वर्ग के गरीबों को 10 फीसद आरक्षण देने के मुद्दे पर उनकी बात नहीं मानी।

महोबा जा रहे है कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लल्लू  को कानपुर में रोका गया

श्री मोदी ने कहा कि टिकट की बिक्री और अपराध के राजनीतिकरण का बुलडोजर चला कर उनके आदर्शों को रौंदा जाने लगा। उन्होंने कहा कि अब उनके जिस पत्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार सरकार बिंदुवार संज्ञान लेकर उनकी इच्छा पूरी करने में लगी है, उस पत्र को कोई फर्जी तो कोई साजिश बता रहा है।

उप मुख्यमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “सरकार डॉ. सिंह की अंतिम इच्छा पूरी कर उन्हें सार्थक श्रद्धांजलि देगी। वे हमें अपने सपने सौंप कर गए हैं। उनका पत्र जनहित के मुद्दे लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की विश्वसनीयता का प्रमाण-पत्र है।”

पंचतत्व में विलीन हुए रघुवंश प्रसाद बाबू, छोटे बेटे शशि शेखर ने दी मुखाग्नि

श्री मोदी ने कहा कि रघुवंश बाबू वैशाली के गौरव, लोकतंत्र की गरिमा, किसानों के खेत और गरीबों के पेट की चिंता करने वाले राजनेता थे लेकिन आखिरी वक्त में वे दम्भी, परिवारवादी और निजी सम्पत्ति बनाने के लिए राजनीति का दुरुपयोग करने वालों से इस कदर घिर गए थे कि उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चिट्ठी लिखनी पड़ी।

Exit mobile version