Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

RJD को लगा एक और झटका, इस विधायक ने थामा NDA का दामन

RJD

RJD

पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को एक और झटका लगा है। राजद के विधायक भरत बिंद ने NDA का दामन थाम लिया है। बता दें कि भरत बिंद बिहार के भभुआ से विधायक हैं। अब तक बिहार में राजद के 5 विधायक RJD का साथ छोड़कर NDA के खेमे में जा चुके हैं। इतना ही नहीं पाला बदलने वालों में कांग्रेस के 2 विधायक भी शामिल हैं। कांग्रेस के 2 विधायकों को भी जोड़ दिया जाए तो अब तक INDIA ब्लॉक के 7 विधायक एनडीए के खेमे में जा चुके हैं।

RJD के इन 5 विधायकों ने छोड़ा साथ

1- प्रहलाद यादव
2- चेतन आनंद
3- वीना देवी
4- संगीता देवी
5- भरत बिंद

इससे पहले 27 फरवरी को बिहार में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के तीन विधायक एनडीए में शामिल हो गए थे। सम्राट चौधरी ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया था। कांग्रेस विधायक मुरारी गौतम और सिद्धार्थ सौरव ने एनडीए जॉइन किया था। वहीं राजद खेमे से संगीता देवी पाला बदलकर एनडीए में शामिल हो गई थीं।

बेरोजगारी से तंग युवक विदेश में बन रहे हैं बंधक: कन्हैया कुमार

कांग्रेस के मुरारी गौतम महागठबंधन सरकार में मंत्री भी रहे थे और वर्तमान में चेनारी विधानसभा से विधायक हैं। सिद्धार्थ सौरव विक्रम विधानसभा से विधायक हैं और अब पाला बदलकर बीजेपी जॉइन कर चुके हैं। राष्ट्रीय जनता दल की विधायक संगीता देवी मोहनिया विधानसभा से आती हैं।

Exit mobile version