Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा! टॉयलेट करने बस से उतरे यात्रियों को कंटेनर ने रौंदा, 6 की मौत

Road accident on Yamuna Expressway, 6 killed

Road accident on Yamuna Expressway, 6 killed

यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार अल सुबह थाना सुरीर इलाके के माइलस्टोन 88 पर एक भीषण सड़क हादसे (Road Accident) में 6 लोगों की जान चली गई। दिल्ली से कानपुर जा रही एक प्राइवेट बस के यात्री टॉयलेट के लिए सड़क किनारे खड़े थे। तभी पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कंटेनर ने पहले बस को टक्कर मारी और फिर नीचे खड़े यात्रियों को बेरहमी से रौंद डाला।

जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा (Road Accident) सुबह 3:00 बजे हुआ। यात्रियों से भरी एक बस दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही थी। रास्ते में कुछ यात्रियों ने लघुशंका (टॉयलेट) के लिए बस रुकवाई। नियमों के मुताबिक, बस को किसी सुरक्षित ‘ग्रीन जोन’ या ‘वे-साइड एमेनिटी’ पर रुकना चाहिए था, लेकिन ड्राइवर ने बस को एक्सप्रेसवे के बीच रास्ते में ही खड़ा कर दिया।

जैसे ही यात्री बस से नीचे उतरकर किनारे खड़े हुए, पीछे से आ रहे एक काल बने कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। अब तक चार मृतकों की पहचान हो चुकी है। इनमें देवेश निवासी बस्ती, सोनू निवासी औरैया, असलम निवासी कन्नौज और संतोष निवासी दिल्ली शामिल थे। नबाकी दो मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। गंभीर रूप से घायल यात्री को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसे का मुख्य कारण बस को गलत जगह पार्क करना था। यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों का रुकना प्रतिबंधित है, केवल निर्धारित ‘सेफ जोन’ में ही वाहन रोके जा सकते हैं। अंधेरे और तेज रफ्तार के कारण कंटेनर चालक बस को देख नहीं पाया और यह भयावह हादसा हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Exit mobile version