Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दुनिया का ऐसा हाइवे जिसे बनाने में मार दिए गए 10 लाख लोग

road of bones

road of bones

रूस : पूर्वी रूस के दूर-दराज इलाके में मौजूद है कोलयमा हाइवे। 2,025 किलोमीटर लम्बा यह हाईवे एक बार फिर से सुर्खियों में है। रूस के इरकुटस्क में मौजूद इस हाईवे पर फिर से इंसानी हड्डियां और कंकाल मिले हैं। वहां के स्थानिय सांसद निकोलय त्रूफनोव ने कहा कि सड़क पर हर जगह बालू के साथ इंसानों की हड्डियां बिखरी पड़ी हैं। फिर वह बताते हैं कि यह नजारा कितना भयावह है कि मैं इसका वर्णन भी नहीं कर सकता। इस घटना की खबर पुलिस को मिलने पर अब इसकी जांच की जा रही है।

वर्ष 1932 में शुरू हुआ खूनी सड़क का निर्माण

बताया जा रहा है कि ठंड के मौसम में बर्फ से जम जाने वाले इस इलाके में सड़क पर गाड़ियां न फिसलें, इसके लिए इंसानी हड्डियों को बालू के साथ मिलाकर उसके ऊपर डाला गया है। स्‍टालिन के समय में बनाए गए इस हाइवे के निर्माण की कहानी बहुत ही भयावह है जिसमें ढाई लाख से लेकर 10 लाख लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। यह हाइवे पश्चिम में निझने बेस्‍टयाख को पूर्व में मगडान से जोड़ता है। एक समय में कोलयमा तक केवल समुद्र या प्‍लेन के जरिए ही पहुंचा जा सकता था। वर्ष 1930 के दशक में सोवियत संघ में स्‍टालिन के तानशाही के दौरान इस हाइवे निर्माण शुरू हुआ। इस दौरान सेववोस्‍तलाग मजदूर शिविर के बंधुआ मजदूरों और कैदियों की मदद से वर्ष 1932 में इसका निर्माण शुरू हुआ।

Exit mobile version